लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने गाजियाबाद में मुस्लिम व्यक्ति पर कथित हमले से संबंधित 50 ट्वीट रोके

By भाषा | Updated: June 21, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून ट्विटर ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बुजुर्ग मुसलमान पर कथित हमले की सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील वीडियो क्लिप से संबंधित 50 ट्वीट ‘‘रोक’’ दिए हैं।

लुमेन डाटाबेस पर सूचना के अनुसार, ट्विटर को 50 ट्वीट पर कार्रवाई करने के लिए भारत सरकार से 17 जून को एक कानूनी आग्रह मिला।

इन ट्वीट को रोक दिया गया है और इनकी विषय वस्तु का स्वतंत्र रूप से सत्यापन नहीं किया जा सका।

लुमेन डाटाबेस पर सूचीबद्ध विभिन्न यूआरएल को क्लिक करने पर एक संदेश आता है जिसमें कहा जाता है कि ट्वीट को ‘‘भारत में कानूनी मांग के जवाब में रोक दिया गया है।’’

सूत्रों के अनुसार इन ट्वीट की विषवस्तु उक्त वीडियो क्लिप से संबंधित थी।

संपर्क किए जाने पर ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारी ‘कंट्री विदहेल्ड पॉलिसी’ में जैसा कि वर्णित है, किसी वैध कानूनी मांग के जवाब में या विषयवस्तु स्थानीय कानूनों का उल्लंघन करती हो, तो खास विषयवस्तु तक पहुंच को रोकना आवश्यक हो सकता है।’’

प्रवक्ता ने उल्लेख किया कि ट्वीट रोकने की कार्रवाई विशेष क्षेत्राधिकार/देश तक सीमित होती है जहां विषयवस्तु अवैध मानी जाती है।

एकाउंट धारक को इस संबंध में ई-मेल के जरिए सीधे सूचना भेजी जाती है जिससे कि उपयोगकर्ता इस बारे में अवगत हो सके कि ट्विटर को खास एकाउंट से संबंधित कानूनी आदेश मिला है।

उल्लेखनीय है कि संबंधित वीडियो के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर और छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वारी को नोटिस भेजकर मामले की जांच में शामिल होने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम