लाइव न्यूज़ :

प्रसार भारती सीईओ, किसान मोर्चा समेत कई अकाउंट पर ट्विटर ने लगाई रोक, सफाई में कही यह बात

By अमित कुमार | Updated: February 1, 2021 17:33 IST

ट्विटर ने इन सभी अकाउंट पर प्रतिबंध लगाते हुए लिखा है कि लीगल एक्शन की मांग के बाद आपके अकाउंट पर रोक लगाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को ट्विटर ने कुछ ट्विटर हैंडल्स पर कार्रवाई करते हुए रोक लगा दी है। लगातार किसानों के समर्थन में इन सभी अकाउंट्स से हो रहे थे ट्वीट।आप विधायक जरनैल सिंह के ट्विटर अकाउंट पर भी रोक लगाई गई है।

देश में मौजूदा समय में किसान आंदोलन चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले कुछ समय से कई पत्रकार और टीवी चैनल इसकी कवरेज लगातार कर रहे हैं। कई पत्रकारों और न्यूज पोर्टल्स के खिलाफ एफआईआर के बाद अब कई ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने की बात सामने आ रही है। किसान आंदोलन से जुड़े कई एक्टिविस्ट के अलावा कई और लोगों के अकाउंट पर रोक लगा दी गई है। 

ट्विटर ने कई ट्विटर एकाउंट को विदहेल्ड किया है, यानी रोक लगाई है। इन अकाउंट्स में पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विस प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेंपति का नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा एक्टर सुशांत सिंह, वामपंथी नेता, पूर्व सांसद मोहम्मद सलीम, द कारवां मैगजीन का अकाउंट और किसान एकता मोर्चा का ट्विटर अकाउंट भी विदहेल्ड किया गया है।

इस वजह से ट्विटर करता है अकाउंट बंद 

किसी भी अकाउंट को ट्विटर की ओर से तभी बंद किया जाता है, जब उसे लेकर वैध कानूनी डिमांड हो। लेकिन इतने सारे अकाउंट पर रोक लगाने के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। हालांकि, ट्विटर ने इस पर कहा है कि अगर किसी ऑथोराइज्ड एंटिटी से रिक्वेस्ट आती है तो 'कुछ कंटेंट को एक्सेस करने पर रोक लगाना जरूरी हो जाता है। 

किसान आंदोलन के संबंधित ट्वीट किए जा रहे अकाउंट पर लगाई गई रोक

ट्विटर अपनी सेवाओं को हर जगह लोगों को उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। अगर उन्हें किसी ऑथोराइज्ड ऑथोरिटी से वैलिड रिक्वेस्ट मिलती है तो वो किसी ऑथोराइज्ड ऑथोरिटी से वैलिड रिक्वेस्ट मिलने पर कुछ कंटेट पर रोक लगा देते हैं। हालांकि अभी तक कुल कितने अकाउंट पर रोक लगाई गई है यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है। ऐसे में माना जा रहा है कि जिन अकाउंट्स से किसान आंदोलन के संबंधित ट्वीट किए जा रहे थे उन पर ट्विटर ने रोक लगा दी है।

टॅग्स :किसान आंदोलनट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों