लाइव न्यूज़ :

पगड़ी बढ़ाएगी बीकानेर रेलवे स्टेशन की शोभा

By भाषा | Updated: February 28, 2021 20:40 IST

Open in App

जयपुर, 28 फरवरी राजस्थान की आन बान शान का प्रतीक और वेशभूषा का अभिन्न अंग पगड़ी बीकानेर के रेलवे स्टेशन की शोभा बढ़ाएगी ।

हाल ही में बीकानेर के कलाकार पवन व्यास द्वारा बनाई गई 1569 फीट लम्बी पगड़ी रविवार को बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर रखी गई।

बीकानेर रेलवे मजिस्ट्रेट राजेन्द्र साहू एवं समाज सेवी महावीर रांका द्वारा इसका उद्घाटन किया गया।

रोट्रेक्ट मरुधरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग आकार की पगड़ियों को भी जनता के अवलोकन के लिए रखा गया है।

क्लब के अध्यक्ष आशीष किराडू ने बताया कि क्लब द्वारा बीकानेर की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर इस तरह के कार्य किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि यहां सबसे छोटी व सबसे बड़ी पगड़ी एक साथ रखी गई है और इससे आने जाने वाले यात्रियों को राजस्थानी संस्कृति से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा वहीं राजस्थान पर्यटन को भी फायदा होगा और राजस्थानी कला को प्रोत्साहन मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम