लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडुः AIADMK से बागी टीटीवी दिनाकरन ने बनाई नई पार्टी, झंडे पर 'अम्मा' की तस्वीर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 15, 2018 12:15 IST

दिनाकरन की नई पार्टी के झंडे में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की तस्वीर लगाई गई है। झंडे की काली, सफेद और लाल पट्टियों के बीच अम्मा की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर लगी हुई है।

Open in App

तमिलनाडु में टीटीवी दिनाकरन ने भी नई पार्टी की घोषणा कर दी है। प्रदेश की राजनीति में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच गुरुवार को पार्टी का उद्घाटन किया गया। पार्टी का नाम 'अम्मा मक्कल मुनेत्र कज़गम' है। दिनाकरन की नई पार्टी के झंडे में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की तस्वीर लगाई गई है। झंडे की काली, सफेद और लाल पट्टियों के बीच अम्मा की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर लगी हुई है।

आईएडीएमके बागी नेता दिनाकरन ने पार्टी लॉन्च करने के मौके पर ओपीएस और ईपीएस गुटों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन दोनों धड़ों ने एआईडीएमके को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम नई पार्टी के नाम और झंडे के साथ आगामी चुनाव में जाएंगे और जीतेंगे। जयललिता की मृत्यु के बाद आर के नगर उपचुनाव में दिनाकरन निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उतरे थे और 'कुकर' चुनाव निशान के साथ जीत दर्ज की थी।

दिनाकरन ने पार्टी लॉन्च करने के बाद कहा कि हम दो पत्तियों वाले चुनाव निशान को लेने की कोशिश करेंगे। जब तक वह चुनाव निशान नहीं मिल जाता उसकी जगह पर 'कुकर' चुनाव निशान का इस्तेमाल करेंगे।

यह भी पढ़ेंः- कमल हासन अपनी राजनैतिक पार्टी का नाम रखा 'मक्काल नीधि मैय्यम', क्या है इसका हिन्दी मतलब

इससे पहले अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने भी हाल ही में अपनी नई पार्टी बनाई थी। कमल हासन ने अपनी राजनैतिक पार्टी का नाम 'मक्काल नीधि मैय्यम' रखा है। इसका हिन्दी मतलब है, जन न्याय केंद्र। उन्होंने मदुरै में अपनी राजनैतिक करियर की आधिकारिक शुरुआत करते हुए कहा, 'इस वक्त मैं लंबे-चौड़े भाषण देने के बजाए लोगों से सुझाव लेने के लिए जाऊंगा। बेहतर होगा कि मैं अपने काम से लोगों के बीच जाना जाऊं, बजाए कि अपने भाषणों के।'

गौरतलब है कि एआईडीएमके के बागी टीटीवी दिनाकरन गुट के विवाद में हाईकोर्ट को दखल देना पड़ा था। हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि दिनाकरन गुट को अलग नाम और चुनाव चिन्ह दिया जाए। इसके बाद आरके नगर उपचुनाव में चुनाव आयोग ने उन्हें 'कुकर' चुनाव चिन्ह दिया। 

टॅग्स :तमिलनाडुजयललिताटीटीवी दिनाकरन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला ने नई पार्टी की घोषणा की, तमिलनाडु विधानसभा में सभी सीट पर चुनाव

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील