लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में टीएसआर कर्मी ने दो सहयोगियों की गोली मार कर हत्या की

By भाषा | Updated: December 4, 2021 20:47 IST

Open in App

अगरतला, चार दिसंबर त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में ओएनजीसी के गैस कलेक्शन स्टेशन के निकट स्थित त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के शिविर में एक जवान ने शनिवार को तीखी बहस के बाद कथित रूप से गोली मार कर अपने दो वरिष्ठों की हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान टीएसआर की पांचवीं बटालियन के राइफलमैन सुकांत दास के तौर पर की गयी है । दास ने अपने वरिष्ठ साथी सूबेदार मारका सिंह जमातिया और नायब सूबेदार किरण जमातिया को गोली मार दी क्योंकि उसे "छुट्टी का आवेदन मंजूर होने के बावजूद राहत नहीं दी गई।"

सिपाहीजाला के पुलिस अधीक्षक कृष्णेंदु चक्रवर्ती ने बताया, ‘‘बटालियन के अन्य सदस्य गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और सूबेदार तथा नायब सूबेदार को खून से लथपथ पाया।

चक्रवर्ती ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां सूबेदार को मृत घोषित कर दिया गया जबकि नायब सूबेदार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया ।

दास ने बाद में मधुपुर पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया।

आरोपी राइफलमैन ने पूछताछ के दौरान कहा कि छुट्टी मंजूर होने के बावजूद उसे ड्यूटी से मुक्त नहीं किया गया था । उसके वरिष्ठ चाहते थे कि वह एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हो।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इसके बाद दोनों वरिष्ठों से तीखी नोकझोंक हुई और दास ने अपनी सर्विस राइफल उठाकर दोनों को गोली मार दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर