लाइव न्यूज़ :

बरेली में बाईपास पर जांच कर रहे पुलिस टीम को ट्रक ने रौंदा, एक दरोगा की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: January 23, 2020 14:14 IST

बिथरी चैनपुर थाने के एसएसआई रणधीर सिंह बड़ा बाईपास पर तहाताजपुर चौराहा पर चेकिंग कर रहे थे। उसी वक्त सूचना के आधार पर एक कार को रोका गया, तलाशी ली तो उसमें नशीला पदार्थ मिला, जिसके बाद कार सवार दोनों युवकों को थाने चलने को कहा गया।

Open in App
ठळक मुद्देबाईपास पर जांच कर रहे पुलिस दल को एक ट्रक ने रौंद दियाघटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बरेली शहर के समीप बड़ा बाईपास पर जांच कर रहे पुलिस दल को एक ट्रक ने रौंद दिया, जिससे एक इंस्पेक्टर (एसएसआई) की मौत हो गयी जबकि दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पाण्डेय ने गुरूवार को बताया कि घटना बुधवार रात साढे नौ बजे की है।

बिथरी चैनपुर थाने के एसएसआई रणधीर सिंह बड़ा बाईपास पर तहाताजपुर चौराहा पर चेकिंग कर रहे थे। उसी वक्त सूचना के आधार पर एक कार को रोका गया, तलाशी ली तो उसमें नशीला पदार्थ मिला, जिसके बाद कार सवार दोनों युवकों को थाने चलने को कहा गया। पाण्डेय के अनुसार एसएसआइ रणधीर सिंह जीप के पिछले हिस्से पर खड़े होकर दो सिपाहियों से बात कर रहे थे।

सिंह ने सिपाहियों से कहा कि वे दोनों युवकों को जीप से थाने लेकर चलें। कार वह खुद लेकर थाने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इतने में शाहजहांपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन तीनों को रौंद दिया। अफरातफरी के बीच कार सवार दोनों युवक कार समेत वहां से भाग निकले। चंद मिनट में बिथरी चैनपुर थाने से पुलिस की गाड़ियां पहुंची, जिनमें रणधीर सिंह व दोनों सिपाहियों को निजी अस्पताल ले जाया गया। सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि दोनों सिपाहियों अंकुर व कावेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।

देर रात ट्रक व चालक को पकड़ लिया गया है। जीप चालक गौरव ने बताया कि घटना के वक्त वह आगे वाली सीट पर बैठे थे। दौड़कर पीछे की ओर आए तो खून से लथपथ पुलिसकर्मियों को देखकर दंग रह गए। इतने में चालक ट्रक लेकर फरार हो चुका था।

एसएसपी ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत बिथरी चैनपुर पुलिस को दी गयी। थाने से फोर्स पहुंची। रणधीर सिंह व दोनों सिपाहियों को तुरंत गाड़ी में लेकर निजी अस्पताल पहुंचाया गया हालांकि रणधीर की जान नहीं बचाई जा सकी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन