लाइव न्यूज़ :

बिहारः गोपालगंज में दर्दनाक हादसा, टाइल्स से लदा ट्रक छह बच्चों के ऊपर पलटा, सभी की मौत 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 18, 2019 14:25 IST

सड़क हादसाः गोपालगंज घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मृतक बच्चों की पहचान नहीं कर पाई। लेकिन उनके शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के गोपालगंज जिले में सोमवार (18 नवंबर) को एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें छह बच्चों की मौत हो गई है। जिले के माधोपुर ओपी के सरेया नरेंद्र गांव के पास एक टाइल्स से लदा हुआ ट्रक बच्चों के ऊपर पलट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

बिहार के गोपालगंज जिले में सोमवार (18 नवंबर) को एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें छह बच्चों की मौत हो गई है। दरअसल, जिले के माधोपुर ओपी के सरेया नरेंद्र गांव के पास एक टाइल्स से लदा हुआ ट्रक बच्चों के ऊपर पलट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, जिस समय यह हादसा हुआ है उस समय बच्चे सड़क किनार बकरी चरा रहे थे। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जमा भीड़ को हटाया, जिसके बाद पलटे हुए ट्रक को हटाने के लिए आगे की कार्रवाई की गई। 

बताया जा रहा है कि हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे का है। यह टाइल्स गांव के मुखिया ने मंगवाई थीं। खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं लगाया जा सका कि ट्रक किस वजह से अचानक पलटा है।

वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मृतक बच्चों की पहचान नहीं कर पाई। लेकिन उनके शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान गांव में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी