लाइव न्यूज़ :

बारातियों की कार पर पलटा ट्रक : आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 2, 2020 10:52 IST

Open in App

कौशाम्बी (उप्र), दो दिसम्बर कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम क्षेत्र में बुधवार को सड़क किनारे खड़ी बारातियों से भरी एक कार पर बालू लदा ट्रक पलट जाने से आठ लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव से एक बारात कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज गांव गई थी।

उन्होंने बताया कि समारोह में शिरकत करके कुछ बाराती एक कार पर सवार होकर वापस शहजादपुर जा रहे थे और आज भोर देवीगंज गांव से बाहर निकलने पर रास्ता भटक जाने की वजह से उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी कर दी थी, तभी एक अनियंत्रित ट्रक उस कार पर पलट गया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में पूनम (40), मुस्कान (14), सोना (16), रोशनी (50), नेहा (28) ओम (आठ), शशि (40) तथा कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दो लड़कियों ने गाड़ी की खिड़की से कूदकर जान बचाई।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से गाड़ी काटकर शव निकाले और पोस्टमार्टम के लिये भेजे। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?