लाइव न्यूज़ :

NDA के खिलाफ है टीआरएस का संघीय मोर्चा: वीरप्पा मोइली

By भाषा | Updated: May 8, 2019 15:33 IST

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘राज्यवार चुनावी विश्लेषण करें और आप पक्का इस निष्कर्ष पर पहुंचेंगे कि राजग सरकार गिरेगी।’’ उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का महागठबंधन सरकार बनाएगा।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. वीरप्पा मोइली ने बुधवार को कहा कि टीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव द्वारा क्षेत्रीय दलों का संघीय मोर्चा बनाने के प्रयास में कुछ भी गलत नहीं है और उनका यह कदम भाजपा नीत राजग के खिलाफ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करीब 200 सीटें मिलेंगी और विपक्षी दलों में सबसे ज्यादा संख्या बल उसके पास होगा।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘राज्यवार चुनावी विश्लेषण करें और आप पक्का इस निष्कर्ष पर पहुंचेंगे कि राजग सरकार गिरेगी।’’ उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का महागठबंधन सरकार बनाएगा। कुछ दलों द्वारा 1996-98 की तरह कांग्रेस के बाहरी समर्थन से संयुक्त मोर्चा जैसी सरकार बनने की अटकलों पर मोइली ने कहा, ‘‘अब ऐसा कुछ नहीं है। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी।’’

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विपक्ष के सभी सदस्यों के बीच कांग्रेस के (सीटों की) संख्या सबसे ज्यादा होगी।’’

मोइली ने कहा, ‘‘(नरेन्द्र) मोदी और राजग सबके दुश्मन हैं। इसलिए वे (क्षेत्रीय दल) राजग में शामिल नहीं हो सकते हैं। विपक्षी दल एकजुट होकर पक्का सरकार बनाएंगे।’’

उन्होंने वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ने के प्रियंका गांधी के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह जरूरी नहीं था क्योंकि इस सीट से चुनाव लड़ने पर वह एक संसदीय क्षेत्र में सिमट कर रह जातीं। मोइली ने कहा, ‘‘लेकिन अब उनकी सेवाएं उपलब्ध हैं। वह हर जगह (चुनाव प्रचार के लिए) जा रही हैं और इससे हमें बहुत लाभ है। कांग्रेस अपने अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करेगी या नहीं, इस सवाल पर मोइली ने कहा कि अंतत: सभी विपक्षी दलों की सहमति से फैसला होना है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतBihar: नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नए सीएम को लेकर हलचल तेज, निशांत कुमार के सपोर्ट में लगे पोस्टर

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरणः 14 अप्रैल तक मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे नीतीश कुमार, 15-20 अप्रैल के बीच शपथ ग्रहण समारोह?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?