लाइव न्यूज़ :

TRS का BJP नेताओं पर तंज- तेलंगाना में हैदराबादी ‘दम बिरयानी, ईरानी चाय’ का आनंद उठाना न भूलें, KTR ने पीएम मोदी को दी यह सलाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2022 13:48 IST

Telangana BJP Meeting: आपको बता दें कि सीएम राव के बेटे केटीआर ने पीएम मोदी को तेलंगाना के विकास मॉडल को अध्ययन करने की सलाह दी है। इस पर उन्होंने कहा, ‘‘तेलंगाना से सीखो। आओ-देखो-सीखो।’’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर टीआरएस के नेता टी रामा राव ने तंज कसा है। इस पर उन्होने कहा है कि हैदराबाद में ‘दम बिरयानी और ईरानी चाय’ का आनंद उठाना न भूलें। वहीं सीएम राव के बेटे ने पीएम मोदी को भी सलाह दी है।

Telangana BJP Meeting:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने यहां पहुंचे नेताओं पर तंज कसते हुए तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यवाहक अध्यक्ष और मंत्री के टी रामा राव ने उनसे यहां ठहरने के दौरान विश्व प्रख्यात हैदराबादी दम बिरयानी और ईरानी चाय का स्वाद चखने के लिए कहा है। 

आपको बता दें कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई दिग्गज नेता इस दो दिवसीय बैठक में भाग ले रहे हैं। 

टी रामा राव ने भाजपा पर कसा तंज

इस पर बोलते हुए राम राव ने शुक्रवार रात को ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ‘‘व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी का इस खूबसूरत शहर हैदराबाद में उसकी कार्यकारिणी परिषद की बैठक के लिए स्वागत। सभी जुमला जीवियों के लिए: हमारी दम बिरयानी और ईरानी चाय का आनंद उठाना न भूलना।’’ 

वहीं राज्य सरकार की कुछ अहम पहलों जैसे कि टी-हब 2.0, कलेश्वरम परियोजना, पुलिस कमान नियंत्रण इमारत और यदाद्री मंदिर की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने नेताओं से इन स्थानों पर जाने, जानकारियां लेने और अपने-अपने राज्यों में इन्हें लागू करने की कोशिश करने को भी कहा है। 

सीएम राव के बेटे ने पीएम मोदी को क्या कहा

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे केटीआर ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को तेलंगाना के विकास के उस मॉडल, नीतियों एवं योजनाओं का अध्ययन करना चाहिए, जिन्हें भाजपा शासित राज्यों में लागू किया जा रह है। उन्होंने पीएम मोदी से कहा, ‘‘तेलंगाना से सीखो। आओ-देखो-सीखो।’’ 

शहर में एक साथ दिखें भाजपा और टीआरएस के झंड़े

इस बीच, शहर के ज्यादातर हिस्सों में भाजपा और टीआरएस दोनों ने अपने-अपने रंग बिरंगे पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। भाजपा ने अपने अभियान में मोदी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद पर जोर दिया है जबकि टीआरएस ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया है।  

टॅग्स :भारतBJPतेलंगाना राष्ट्र समितिनरेंद्र मोदीहैदराबादhyderabad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह