लाइव न्यूज़ :

पांच राज्यों के रिजल्ट के बाद इस राज्य में जद्दोजहद खत्म, कल शपथ लेंगे नये सीएम

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 12, 2018 15:46 IST

तीन राज्यों में एक ही पार्टी दो चेहरों के चाहने वाले कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ जा रहे हैं, वहीं तेलंगाना में बृहस्पतिवार को के. चंद्रशेखर राव दोबारा तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देटीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव को बुधवार को पार्टी का विधायक दल का नेता चुना गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि नव निर्वाचित विधायकों ने यहां टीआरएस मुख्यालय तेलंगाना भवन में सर्वसम्मति से निर्णय किया।

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बुधवार को अंतिम रिजल्‍ट के बाद सबसे ज्यादा जद्दोजहद मुख्यमंत्री पद पर बनी हुई है। लेकिन एक राज्य ऐसा भी है जहां यह बिल्कुल भी चुनौती नहीं है। यह राज्य तेलंगाना।

जहां तीन राज्यों में एक ही पार्टी दो चेहरों के चाहने वाले कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ जा रहे हैं, वहीं तेलंगाना में बृहस्पतिवार को के. चंद्रशेखर राव दोबारा तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इसको लेकर आधिकारिक जानकारी खुद केसीआर ने दी है। उन्होंने कहा है कि वह कल सीएम पद की शपथ लेंगे, साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि उनके साथ उनके एक मंत्री भी शपथ लेंगे।

टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव को बुधवार को पार्टी का विधायक दल का नेता चुना गया। 

पार्टी सूत्रों ने बताया कि नव निर्वाचित विधायकों ने यहां टीआरएस मुख्यालय तेलंगाना भवन में सर्वसम्मति से निर्णय किया।

सात दिसंबर को हुए चुनाव में टीआरएस ने 119 सदस्यीय विधानसभा में 88 सीटों पर फतह हासिल की।

राव ने सिद्दीपेट जिले की गजवेल सीट से 58,290 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। वह इस सीट से पुन: निर्वाचित हुए हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :विधानसभा चुनावतेलंगाना चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत