लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद को तीन दिन के लिए किया आइसोलेट, मंत्रिमंडल की बैठक हुई स्थगित

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 26, 2020 13:36 IST

उत्तराखंड में मंगलवार को कोविड-19 से छह और मरीजों की मौत हो गई जबकि 485 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 16,014 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित कर दी है। सीएम रावत ने खुद को तीन दिन के लिए क्वारंटाइन किया है।

देहरादूनः कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इसके चलते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित कर दी है। दरअसल, सीएम रावत ने खुद को तीन दिन के लिए आइसोलेट किया है। अब कहा जा रहा है कि यह बैठक अब दो सितंबर को होगी। 

मुख्यमंत्री रावत की मंगलवार को कोरोना संक्रमण रिपोर्ट आई थी जिसमें उनमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन वह एहतियातन तीन दिन के लिए पृथक-वास पर हैं। सोशल मीडिया पर मंगलवार को यह जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने बताया था कि उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों तथा परिवार सहित जांच कराई थी और सभी की रिपोर्ट ठीक आई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा, 'सावधानी हेतु अगले तीन दिन आइसोलेशन में रहूंगा और अपने आवास में ही जनसामान्य एवं राज्य के विकास संबंधी शासन के कार्य फोन पर और वर्चुअली देखूंगा।' मुख्यमंत्री ने अपने एक सलाहकार के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण की जांच कराई थी। 

आपको बता दें कि उत्तराखंड में मंगलवार को कोविड-19 से छह और मरीजों की मौत हो गई जबकि 485 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 16,014 हो गई। तीन मरीजों ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ा, जबकि दो मरीजों की देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में जबकि एक अन्य की मौत हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई। 

आंकड़ों के अनुसार, अब तक प्रदेश में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 213 हो चुकी है। इसके अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 126 नए मामले हरिद्वार जिले में मिले जबकि देहरादून में 120, उधमसिंह नगर जिले में 90, उत्तरकाशी में 40 और नैनीताल में 39 मामले सामने आए। प्रदेश में अब तक कुल 11,201 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,545 है। प्रदेश में कोविड-19 के 55 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाउत्तराखण्डत्रिवेंद्र सिंह रावत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"