लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने अभिषेक बनर्जी की रैली के आयोजन की अनुमति दी

By भाषा | Updated: October 31, 2021 13:24 IST

Open in App

अगरतला, 31 अक्टूबर त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने शनिवार देर रात तृणमूल कांग्रेस को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की पूर्व नियोजित रैली का आयोजन करने की अनुमति दे दी। स्थानीय पुलिस ने रैली के आयोजन के लिए मिली पूर्व अनुमति रद्द कर दी थी।

रवींद्र शतवार्षिकी भवन के सामने रविवार को रैली के आयोजन की अनुमति पुलिस द्वारा रद्द करने तथा बैठक स्थल कहीं और स्थानांतरित करने के निर्देश के बाद तृणूमल कांग्रेस ने उच्च न्यायालय के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए आवेदन दिया।

न्यायमूर्ति सुभाशीष तालपात्र ने मामले पर सुनवाई की और तृणमूल कांग्रेस ने जब यह हलफनामा दिया कि कार्यक्रम स्थल पर 500 से ज्यादा लोगों को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी तो अदालत ने रैली के आयोजन की अनुमति दे दी। तृणमूल ने उच्च न्यायालय में यह शपथ पत्र भी दिया कि अन्य स्थानों पर भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी। यही वादा उसने 29 अक्टूबर को स्थानीय पुलिस प्रमुख को भेजे पत्र में किया था।

तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव ने रैली के आयोजन की अनुमति देने पर त्रिपुरा उच्च न्यायालय का आभार जताया।

रैली के मुख्य वक्ता बनर्जी ने देव की सोशल मीडिया पर पोस्ट को तुरंत रिट्वीट किया।

देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भाजपा नीत प्रदेश सरकार ने शनिवार को नए दिशा-निर्देश जारी किए और पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों से त्रिपुरा में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए कोरोना वायरस जांच अनिवार्य बना दी।

राज्य सरकार के इस कदम की आलोचना करते हुए तृणमूल ने इसे राजनीतिक बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?