लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा: समीक्षा के बाद 10वीं और 12वीं के 99 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण घोषित

By भाषा | Updated: August 18, 2021 19:35 IST

Open in App

त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (टीबीएसई) ने अंकन प्रणाली में विसंगतियां पाए जाने और छात्रों के विरोध के मद्देनजर बुधवार को इस वर्ष माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के लिए स्वयं का पंजीकरण कराने वाले लगभग सभी उम्मीदवारों को उत्तीर्ण करने का फैसला किया। यह जानकारी एक शीर्ष अधिकारी ने दी।शिक्षा मंत्री रतनलाल नाथ ने कहा कि त्रिपुरा सरकार ने राज्य शिक्षा बोर्ड को परिणामों की समीक्षा करने और यह पता लगाने का निर्देश दिया था कि क्या कोई विसंगति है।बुधवार को की गई घोषणा के अनुसार, दोनों कक्षाओं के लगभग 99 प्रतिशत छात्र बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।टीबीएसई के अध्यक्ष भवतोष साहा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के लगभग सभी उम्मीदवारों को प्रोन्नत किया जाएगा। परिणामों की समीक्षा करने और छात्रों के विरोध तथा अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।’’उन्होंने कहा, ‘‘हमने सभी आठ जिलों के शिक्षकों से मूल्यांकन की फिर से समीक्षा करने का अनुरोध किया था। इस कवायद के दौरान कुछ विसंगतियां पाई गईं।’’दो सप्ताह पहले, माध्यमिक (कक्षा 10) परीक्षा में 80.62 प्रतिशत उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया गया था, जबकि उच्चतर माध्यमिक के परिणाम के अनुसार 95.20 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण थे। मंत्री ने परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके लेकिन अभी भी अपने परिणामों से असंतुष्ट छात्रों से कहा कि वे 23 अगस्त तक अलग परीक्षा के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि ऐसे छात्रों की परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतत्रिपुराः नगर निगम में काम करने वाली 53 वर्षीय शीला दास ने दो बेटियों संग पास की बोर्ड की परीक्षा, इतने फीसदी आए अंक

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील