लाइव न्यूज़ :

चुनाव से कुछ महीने पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की हत्या

By भाषा | Updated: January 18, 2021 21:11 IST

Open in App

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 18 जनवरी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कार्यकर्ता रंजीत अधिकारी की हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर इस घटना में शामिल होने का आरोप लगाया जबकि भाजपा का दावा है कि सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर की लड़ाई ही इसके पीछे की वजह है।

राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले यह घटना हुई है। पुलिस ने बताया कि अधिकारी रविवार रात में पार्टी के एक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे तभी मैनागुड़ी ब्लॉक के सप्तीबारी में उन पर हमला हुआ।

अधिकारी को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता शिवशंकर मजूमदार ने भाजपा पर अधिकारी की हत्या का आरोप लगया। आरोप से इनकार करते हुए भाजपा के जलपाईगुड़ी जिले के उपाध्यक्ष दीपेन प्रमाणिक ने दावा किया कि हत्या तृणमूल कांग्रेस के भीतर की लड़ाई का परिणाम है।

जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद अधिकारी के शव को परिवार को सौंप दिया गया। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद अधिकारी का अंतिम संस्कार हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो