लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: October 24, 2021 15:26 IST

Open in App

कोलकाता, 24 अक्टूबर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने ईंधन की कीमतों में हो रही वृद्धि के खिलाफ रविवार को कोलकाता में प्रदर्शन किया।

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान फूलों से सजाए गए खाली एलपीजी सिलेंडर लिए हुए थे। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा, ‘‘देश गत कुछ महीनों से ईंधन की कीमतों में हुई अभूतपूर्व वृद्धि के बोझ से दबा हुआ है, लेकिन लगता है कि भाजपा सरकार लोगों की परेशानी को लेकर बेपरवाह है।’’

तृणमूल कांग्रेस की रैली उत्तर कोलकाता के राजा दिनेंद्र मार्ग, एपीसी रोड और सुकिया मार्ग से गुजरी।

घोष ने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि से देश की जनता पर भारी प्रभाव पड़ा है।

गौरतलब है कि कोलकाता में रविवार को पेट्रोल 108.11 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है जबकि डीजल की कीमत 99.43 रुपये प्रति लीटर रही। राज्य के कई जिलों में डीजल की कीमत पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर