लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को बड़ा झटका, टीएमसी नेता और कोलकाता महापौर फिरहाद हकीम के दामाद यासिर हैदर कांग्रेस में शामिल, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2023 20:18 IST

यासिर हैदर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के साथ अपने करीबी संबंधों के लिए जाने जाते हैं और कभी पार्टी की युवा शाखा के राज्य सचिव थे।

Open in App
ठळक मुद्देनाम ‘‘रहस्यमय तरीके से’’ हटाए जाने पर अपनी ‘‘नाखुशी’’ व्यक्त की। मेरा जमीनी स्तर पर लोगों के साथ घनिष्ठ संबंध है।मुझे इसे घटनाक्रम से कोई फर्क नहीं पड़ता।

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और शहर के महापौर फिरहाद हकीम के दामाद यासिर हैदर शनिवार को यहां विपक्षी दल कांग्रेस में शामिल हो गये। यासिर हैदर ने इस साल की शुरुआत में पार्टी छोड़ दी थी। हैदर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के साथ अपने करीबी संबंधों के लिए जाने जाते हैं और कभी पार्टी की युवा शाखा के राज्य सचिव थे।

टीएमसी छोड़ने और कांग्रेस में शामिल होने के कारणों को लेकर हैदर ने तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई के राज्य सचिव के रूप में उनका नाम ‘‘रहस्यमय तरीके से’’ हटाए जाने पर अपनी ‘‘नाखुशी’’ व्यक्त की। हैदर ने कहा, ‘‘मेरी पहचान एक राजनीतिक नेता के रूप में नहीं बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में है। मेरा जमीनी स्तर पर लोगों के साथ घनिष्ठ संबंध है।

मैंने पार्टी के लिए दिन-रात काम किया लेकिन मुझे उसका कोई इनाम नहीं मिला।’’ वह कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। राज्य सरकार में मंत्री हकीम ने इस घटनाक्रम को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। हकीम ने कहा, ‘‘मुझे इसे घटनाक्रम से कोई फर्क नहीं पड़ता।

मेरा मानना है कि वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस का नाम केवल इतिहास की किताबों में ही मिलेगा। यह ऐसे लोगों को शामिल कर रही है जिनकी अपनी कोई पहचान नहीं है लेकिन वे फिरहाद हकीम के करीबी लोगों के रूप में जाने जाते हैं।’’ जब हैदर से पूछा गया कि क्या कांग्रेस में शामिल होने से पहले उनकी हकीम के साथ कोई चर्चा हुई थी, तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनका सम्मान करता हूं।

मैं उन्हें एक नेता के रूप में देखकर बड़ा हुआ हूं। लेकिन हमारी विचारधाराएं अब बदल गई हैं।’’ इस सवाल पर कि उन्होंने भाजपा के बजाय कांग्रेस को क्यों चुना, हैदर ने कहा, ‘‘मैं राम मंदिर या मस्जिद पर राजनीति नहीं करता। मुझे लोगों के लिए काम करना पसंद है और कांग्रेस इसके लिए सबसे अच्छा मंच है।’’ 

टॅग्स :टीएमसीपश्चिम बंगालकोलकाताममता बनर्जीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो