लाइव न्यूज़ :

असम में बंद का असर, जनजीवन हुआ प्रभावित, 700 प्रदर्शनकारी हिरासत में

By भाषा | Updated: November 4, 2018 00:32 IST

अखिल असम बंगाली युवा छात्र संघ और समान विचारधारा वाले कई संगठनों ने बृहस्पतिवार रात में उल्फा संगठन द्वारा हुई घटना के विरोध में बंद का आह्वान किया था।

Open in App

तिनसुकिया जिले में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या किये जाने के विरोध में शनिवार को 12 घंटे के राज्यव्यापी बंद के दौरान असम के कुछ जिलों में प्रदर्शनकारियों ने रेल पटरियों पर धरना दिया, वाहनों पर पथराव किया और सड़कों पर टायर जलाए।पुलिस ने बंद के दौरान लगभग 700 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।अधिकारियों ने बताया कि सुबह पांच बजे से शुरू हुये बंद का सबसे ज्यादा असर बंगाली भाषी लोगों की बहुलता वाली बराक घाटी और ब्रह्मपुत्र घाटी के कुछ हिस्सों में देखने को मिला।राज्य की राजधानी गुवाहाटी में बंद का असर नहीं दिखा। यहां सबकुछ सामान्य ही रहा।असम पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ‘‘पूरे राज्य में अब तक 715 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। हम असम के लोगों के लिए सरकारी आदेश सुनिश्चित करने के अपने वादे को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं।" अखिल असम बंगाली युवा छात्र संघ और समान विचारधारा वाले कई संगठनों ने बृहस्पतिवार रात में हुई घटना के विरोध में बंद का आह्वान किया था। खेरोनीबारी गांव में बंदूकधारियों ने एक परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच बांग्ला भाषी व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कांग्रेस ने बराक घाटी में बंद का समर्थन किया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुब्रत नाथ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा हैलाकांडी में धरने को अपना समर्थन दिया।तिनसुकिया और डिब्रूगढ़ में बंद नहीं रहा क्योंकि इन दोनों जिलों में शुक्रवार को बंद आयोजित किया गया था। कछार और करीमगंज के बराक घाटी जिलों में दुकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थान, निजी कार्यालय बंद रहे और सड़कों पर वाहन नहीं चले।अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सिल्चर में बंद करा रहे कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ को हिरासत में ले लिया। उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतसोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर