लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में पासवान, अहमद पटेल सहित विभिन्न दिवंगत वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों को दी गयी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: January 29, 2021 19:44 IST

Open in App

(तीसरे और पांचवें पैरा में नामों में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 29 जनवरी राज्यसभा में शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान एवं कांग्रेस नेता अहमद पटेल सहित तीन वर्तमान सदस्यों, जसवंत सिंह एवं मोतीलाल वोरा सहित 11 पूर्व सदस्यों और प्रख्यात पार्श्च गायक एस पी बालासुब्रह्मण्य को श्रद्धांजलि दी गयी।

उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन के तीन वर्तमान सदस्यों पासवान, पटेल और अभय भारद्वाज का गत दिनों निधन होने की जानकारी देते हुए उन्हें पूरे सदन की ओर से श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने सदन के दिवंगत हुए पूर्व सदस्यों जसवंत सिंह, सैयदा अनवरा तैमूर, रशीद मसूद, केशुभाई पटेल, भागीरथी मांजी, कैलाश नारायण सारंग, मोतीलाल वोरा, माधव सिंह सोलंकी, कमल मोरारका, बी एस ज्ञानदेशिकन और रामजी लाल को श्रद्धांजलि दी।

नायडू ने इन दिवंगत वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों के सदन में दिये गये योगदान का विशेष रूप से उल्लेख किया। इसके बाद सदस्यों ने अपने स्थान पर खड़े होकर इन दिवंगत वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों के सम्मान में कुछ पलों का मौन रखा।

उन्होंने प्रख्यात प्रख्यात पार्श्च गायक एस पी बालासुब्रह्मण्यम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके गानों की बहुत लोकप्रियता थी।

सभापति ने कुवैत के अमीर शेख सबाह अल अहमद अल जबेर अल सबाह तथा बहरीन के प्रधानमंत्री शहजादा खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के निधन पर भी उन्हें पूरे सदन की ओर से श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने नौ जनवरी को जावा हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले श्रीविजया फ्लाइट के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इसमें सवार 62 यात्रियों की जान जाने पर उन्हें पूरे सदन की तरफ से श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन के पटल पर आर्थिक समीक्षा की प्रति रखी।

बाद में नायडू ने बैठक को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन की अगली बैठक सोमवार को लोकसभा में आम बजट पेश करने के एक घंटे बाद होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम