लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के शोपियां में शहीद हुए सेना के हवलदार को दी गई श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: March 28, 2021 18:42 IST

Open in App

श्रीनगर, 28 मार्च भारतीय सेना ने रविवार को हवलदार पिंकू कुमार को श्रद्धांजलि दी जो जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि बादामीबाग छावनी में हुए एक समारोह में चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडेय और सभी अधिकारियों ने राष्ट्र की ओर से बहादुर योद्धा को श्रद्धांजलि दी।

कुमार, दक्षिण कश्मीर के वनगम में एक अभियान का हिस्सा थे जिसमें दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

प्रवक्ता ने कहा कि जब आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया तब कुमार ने अदम्य साहस दिखाते हुए जवाबी फायर किया जिसमें उन्हें सिर पर गोली लगी।

प्रवक्ता ने कहा, “प्राथमिक उपचार से उनका खून बहना नियंत्रित किया गया और तत्काल 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई।”

कुमार (38), 2001 में सेना में शामिल हुए थे और उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत तहसील के लुहारी गांव के निवासी थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

प्रवक्ता ने कहा, “हवलदार पिंकू कुमार के पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान पर ले जाया गया है जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में सेना उनके परिजनों के साथ खड़ी है और उनकी देखभाल के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?