लाइव न्यूज़ :

पत्नी की हत्या का वांछित आदिवासी युवक 32 साल बाद गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:45 IST

Open in App

दुमका (झारखंड), 28 अक्टूबर दुमका में अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या के मामले में वांछित एक आदिवासी को तीन दशक से अधिक समय के बाद गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने कहा दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के हेमंतपुर गांव निवासी धेना हांसदा का पुत्र 52 वर्षीय बाबूलाल हांसदा अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में करीब 32 साल से गिरफ्तारी से बच रहा था, लेकिन उसे अंतत: बुधवार की रात 11 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जामा थाने के प्रभारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर हांसदा को गांव के एक मैदान से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 32 साल पहले अपनी पत्नी की हत्या के बाद हांसदा मिजोरम भाग गया था। पुलिस ने कई मौकों पर छापे मारे थे, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

क्रिकेटबांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी