लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट में भी आतंकियों पर जबरदस्त वार, अप्रैल महीने में 23 को ढेर किया, वर्ष 2020 में 64 मारे गए

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 25, 2020 11:38 IST

कोरोना संकट में भी सुरक्षाबलों का आतंकियों पर वार जारी है। अप्रैल महीने में अभी तक 23 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है। जबकि इस साल मरने वाले आतंकियों को आंकड़ा 64 को पार कर चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2020 की शुरूआत से अब तक यानी इन चार महीनों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कई कुख्यात कमांडरों समेत 64 आतंकी मारे गए हैं।इसी अवधि में केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने की जारी मुहिम में 17 सुरक्षाबलों के जवानों ने शहादत भी दी है।

जम्मू। कोरोना संकट में भी सुरक्षाबलों का आतंकियों पर वार जारी है। अप्रैल महीने में अभी तक 23 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है। जबकि इस साल मरने वाले आतंकियों को आंकड़ा 64 को पार कर चुका है। यह बात अलग है कि इस साल 17 सुरक्षाकर्मी भी शहादत पा चुके हैं तथा 9 नागरिकों को आतंकी मौत के घाट उतार चुके हैं।

पिछले साल पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटने के बाद बंद रहे कश्मीर में छह महीनों के दौरान सुरक्षाबलों को इतना नुकसान नहीं हुआ, जितना लाकडाउन के 28 दिन में उठाना पड़ा है। 25 मार्च से लगे लाकडाउन को सख्ती से लागू करवाने में लगे सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले बढ़ गए हैं।

इस दौरान कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में करीब 18 वारदातें हुई हैं। पिछले तेरह दिनों में कश्मीर में आतंकी हमलों में 10 जवान शहीद हुए। इस अवधि में 18 आतंकी भी मारे गए हैं। दूसरी ओर अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद छह महीने में सुरक्षाबलों के पांच जवान शहीद हुए थे, जबकि 30 से 40 आतंकियों को मार गिराया गया था।

साल 2020 की शुरूआत से अब तक यानी इन चार महीनों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कई कुख्यात कमांडरों समेत 64 आतंकी मारे गए हैं। इसी अवधि में केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने की जारी मुहिम में 17 सुरक्षाबलों के जवानों ने शहादत भी दी है। यही नहीं कश्मीर में शांति की कामना रखने वाले नागरिकों में अपना डर बनाने के लिए इन आतंकी संगठनों ने इन चार महीनों में 9 नागरिकों को भी मार डाला।

टॅग्स :कश्मीर मुठभेड़कोरोना वायरसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील