लाइव न्यूज़ :

केरल: 9 जून से 31 जुलाई तक 52 दिनों के लिए ‘ट्रॉलिंग’ पर लगा बैन, पारंपरिक मछुआरों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं

By आजाद खान | Updated: June 1, 2023 16:02 IST

बता दें कि हर साल सरकार इसी तरीके से राज्य के तटों से ‘ट्रॉलिंग’ पर बैन लगाती आ रही है। इस दौरान सरकार उन मछुआरों को राशन भी देती है जो बैन की वजह से समुद्र में मछली पकड़ने नहीं जा पाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल सरकार ने 52 दिनों के लिए समुद्र में ‘ट्रॉलिंग’ पर बैन लगा दिया है। यह बैन इसी महीने 9 जून से लागू होगा जो 52 दिन तक चलेगा। बता दें कि यह बैन पारंपरिक मछुआरों के लिए लागू नहीं होगा।

तिरुवनंतपुरम: केरल सरकार ने राज्य के तटीय जल क्षेत्र में 52 दिन के लिए ‘ट्रॉलिंग’ (जाल से मछली पकड़ने के कार्य) को प्रतिबंधित करने का बुधवार को फैसला किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि मुख्यमंत्री पी विजयन की अगुवाई में हुई कैबिनेट की बैठक में इस बाबत फैसला किया गया है। 

इस बयान में यह भी कहा गया है कि इन 52 दिनों के दौरान सभी ट्रॉलरों को केरल समुद्र से 12 समुद्री मील दूर रहने का निर्देश दिया गया है। हालांकि यह बैन पारंपरिक मछुआरों के लिए लागू नहीं है और वे पहले की तरह मछली पकड़ सकते है। आपको बता दें कि यह बैन पहली बार 1988 में लगा था और तब से हर साल यह बैन लगाया जाता है। 

बयान में क्या कहा गया है

बयान में कहा गया है कि कैबिनेट ने राज्य के तटीय जल क्षेत्र में नौ जून की आधी रात से 31 जुलाई की मध्य रात्रि तक ‘ट्रॉलिंग’ को प्रतिबंधित करने का फैसला किया गया है। उसमें कहा गया है कि इस बाबत जल्द एक अधिसूचना जारी की जाएगी। बता दें कि 1988 के बाद से हर साल इसी तरीके बैन लगाया जाता है ताकि इस दौरान जाल का इस्तेमाल न हो और मछलियां सुरक्षित रहे क्योंकि यही वे दिन होते है जब मछलियां अंडे और बच्चे देते है। 

ऐसे में अगर इस समय भी मछलियों को पकड़ने के लिए जाल का इस्तेमाल होते रहा तो वे उनके अंडा देने और बच्चे पैदा करने की साइकल पर असर पड़ेगा और उनकी आबादी घटने लगेगी। मत्स्य पालन विभाग के अनुसार, आंकड़ों की अगर माने तो केरल के तट पर 222 गांव ऐसे हैं जहां मछली पकड़ने वाले बसे हैं। 

बैन के दौरान मछुआरों को राशन देती है सरकार

यही नहीं इन इलाकों में 10 लाख मछुआरों के बसे होने के भी आंकड़े सामने आए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस बैन के दैरान राज्य सरकार आमतौर पर मछुआरों और उनके परिवारों को राशन की आपूर्ति करती है क्योंकि उन्हें समुद्र में जाने की अनुमति नहीं होती है। 

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयनFisheries Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत