लाइव न्यूज़ :

कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही हवाई अड्डों से बाहर निकल सकेंगे ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका के यात्री

By भाषा | Updated: September 2, 2021 15:18 IST

Open in App

कर्नाटक सरकार ने राज्य के हवाई अड्डों पर आने वाले चुनिंदा देशों के यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य कर दिया है, भले ही उनके पास कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट हो। ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका से आने वालों को परीक्षण के परिणामों के लिए हवाई अड्डे पर इंतजार करना होगा और रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें जाने की अनुमति दी जाएगी।बुधवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि ''ब्रिटेन, यूरोप, मध्य पूर्व, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे से आने वाले यात्री केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और कर्नाटक के अन्य हवाई अड्डों पर पहुंचने पर अपने नमूने देंगे और मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन के अनुसार हवाई अड्डे से बाहर जा सकेंगे।'' आदेश में आगे कहा गया है, ''केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे / अन्य हवाई अड्डों पर नमूने देने के बाद ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को हवाई अड्डे पर ही परिणामों की प्रतीक्षा करनी होगी। रिपोर्ट निगेटिव आने के वे बाद ही हवाई अड्डे से बाहर निकल पाएंगे।''स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अपर मुख्य सचिव जावेद अख्तर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन यात्रियों की कड़ी टेली-मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अपने आदेश में यह भी कहा कि राज्य में कोविड-19 के परिदृश्य के अनुसार समय-समय पर दिशानिर्देश (प्रोटोकॉल) की समीक्षा की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम