लाइव न्यूज़ :

Train Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेल हादसा, सोमनाथ एक्सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतरे

By आकाश चौरसिया | Updated: September 7, 2024 11:40 IST

Train Accident: मध्य प्रदेश में जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे शनिवार सुबह पटरी से उतर गए। अधिकारी के अनुसार, मरम्मत का काम जारी है और घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देTrain Accident:Train Accident:Train Accident:

Train Accident: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक रेल हादसा हुआ, जहां सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। यह हादसा जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म से कुछ मीटर पहले ट्रैक से उतर गए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 5.40 बजे हुई इस दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

मध्य प्रदेश में जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे शनिवार सुबह पटरी से उतर गए। अधिकारी के अनुसार, मरम्मत का काम जारी है और घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। जबलपुर स्टेशन पश्चिम-मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) क्षेत्र के अंतरगत आता है। अधिकारी ने बताया, “इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22191) के दो डिब्बे उस समय पटरी से उतर गए, जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह के पास पहुंच रही थी।”

अधिकारी के मुताबिक, पटरी से उतरे डिब्बे इंजन के ठीक पीछे थे। उन्होंने बताया कि पटरी से उतरने की घटना प्लेटफॉर्म से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुई। पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (डीसीएम) मधुर वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, “ट्रेन का निर्धारित आगमन समय सुबह 5.35 बजे था।

यह दुर्घटना सुबह 5.38 बजे हुई, जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन में प्रवेश करने वाली थी। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया और अन्य डिब्बों को बेपटरी होने से बचा लिया।” वर्मा ने कहा, “इंजन से सटे दो डिब्बे पटरी से उतर गए, लेकिन सौभाग्य से इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।”

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद यात्री ट्रेन से उतर गए और पास की पटरियों पर यातायात लगभग आधे घंटे तक रोक दिया गया। वर्मा ने बताया, “जांच के लिए एक बहु-विभागीय समिति गठित की गई है।” उन्होंने कहा कि रेल यातायात पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा, क्योंकि स्टेशन का केवल एक प्लेटफॉर्म परिचालन के लिए बंद था। पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने कहा, “जब यह घटना हुई, तब ट्रेन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही थी। जांच के बाद ही ट्रेन के पटरी से उतरने के पीछे का कारण पता चलेगा।” उन्होंने कहा कि मार्ग पर रेल यातायात सामान्य है। 

टॅग्स :जबलपुररेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे रेलयात्री, टला बड़ा हादसा

स्वास्थ्यAyushman Bharat: जबलपुर-ग्वालियर के 2 अस्पताल पर गाज?, आयुष्मान भारत योजना से बाहर, गलत पैकेज लगाए और धोखा देकर?

स्वास्थ्य37 करोड़ रुपये तोहफा, जबलपुर को दी सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- सर्वाइकल कैंसर से एचपीवी वैक्सीन टीका बेटियों को बचाएगा

ज़रा हटकेदेवघर में बड़ा रेल हादसा, फाटक पर खड़े ट्रक से टकराई ट्रेन, मची अफरा-तफरी

क्राइम अलर्टसड़क पर 24 मजदूर काम करने के बाद खाना खा रहे थे?, तेज रफ्तार कार कहर, निर्माण कार्य में लगे 13 को कुचला, 2 की मौत और 11 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?