लाइव न्यूज़ :

Train Accident: महाराष्ट्र में मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, 50 से ज्यादा घायल

By आजाद खान | Updated: August 17, 2022 11:29 IST

बताया जा रहा है कि सिग्नल मिलने के बाद बिलासपुर-भगत की कोठी पैसेंजर ट्रेन एक ट्रैक पर आगे बढ़ रही थी इस दौरान उसी ट्रैक पर एक और मालगाड़ी भी आ गई। ऐसे में दोनों के बीच में जबरदस्त टक्कर हुई जिस कारण 53 लोग घायल हो गए है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के गोंदिया में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में जबरदस्त टक्कर हुई है। इस हादसे में 53 लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

Maharashtra Train Accident:महाराष्ट्र के गोंदिया में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी भिड़ंत से 50 लोगों के जख्मी होने की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी तक किसी के मरने की खबर सामने नहीं आई है, केवल घायलों की ही जानकारी मिल पाई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा कल रात ढाई बजे हुआ है। 

वहीं इस हादसे के पीछे का कारण सिग्नल न मिलना बताया जा रहा है। इस घटना में तीन बोगियां भी पटरी से उतर गई है। बचाव दल मौके पर पहुंच गई है और घायलों को निकालने की कोशिश की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि एक ही ट्रैक पर दो रेलगाड़ियों के आ जाने से यह घटना घटी है। यह हादसा तब हुआ जब बिलासपुर-भगत की कोठी पैसेंजर ट्रेन को सिग्नल मिला था और वह आगे बढ़ रहा था, इसी दौरान उसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी भी आ गई। 

दोनों रेलगाड़ियों के एक ही ट्रैक पर आ जाने से यह टक्कर हुई है। फिलहाल घटनास्थल पर बचाव कार्र जारी है। इस हादसे में अब तक 53 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। इन घायलों में 13 लोग ऐसे है जिन्हें मामूली चोंट आई है। 

एसईसीआर के अधिकारी ने क्या कहा

इस घटना पर बोलते हुए एसईसीआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि ‘भगत की कोठी एसएफ एक्सप्रेस’ (20843) का चालक ट्रेन को नियंत्रित नहीं कर सका, जिसके कारण ट्रेन ने अपने आगे खड़ी एक मालगाड़ी को टक्कर मार दी।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘टक्कर लगने के कारण एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी के चार पहिए पटरी से उतर गए, घटना में कोई यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। केवल कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। एक यात्री को बेचैनी की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’ 

वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। तत्काल मरम्मत का काम शुरू किया गया, जिसके बाद एक्सप्रेस ट्रेन आगे की यात्रा पर रवाना हो गई। 

भाषा इन्पुट के साथ 

टॅग्स :महाराष्ट्रRailwaysरेल हादसारेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो