लाइव न्यूज़ :

आखिर क्यों हिंसा को रोकने के लिए कुछ नहीं कर पाई दिल्ली पुलिस, घायल हुए SHO ने बताई ये बड़ी वजह

By अमित कुमार | Updated: January 27, 2021 17:08 IST

किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान भड़की हिंसा में कई पुलिस वालें भी घायल हो गए थे। एसएचओ पीसी यादव उन्हीं पुलिसकर्मी में शामिल थे, जिन्हें हिंसा के दौरान चोट लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस किसानों के खिलाफ बल प्रयोग नहीं करना चाह रही थी।एसएचओ पीसी यादव ने बताया कि पुलिस किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत करना चाह रही थी। इस हिंसा के सिलसिले में 200 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

देशभर में 26 जनवरी के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा की खबरें चर्चा में है। इस हिंसा के दौरान कई पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर भी है। हिंसा के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद थाने के एसएचओ पीसी यादव ने बताया है कि आखिर क्यों पुलिस किसानों को रोकने में कामयाब नहीं हो सकी।

एसएचओ पीसी यादव इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। हिंसा के दौरान वह बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्होंने अपने बयान में कहा कि हम लाल किले में तैनात थे जब कई लोग वहां घुस गए। हमने उन्हें लाल किले की प्राचीर से हटाने की कोशिश की, लेकिन वे आक्रामक हो गए। किसानों के खिलाफ हम किसी भी तरह का बल प्रयोग नहीं करना चाहते थे, हम उन्हें प्यार से समझाकर वहां से वापस भेजने की कोशिश कर रहे थे। 

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान भड़की हिंसा के सिलसिले में 200 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हुई हिंसा के सिलसिले में और लोगों को हिरासत में लिया जा सकता है और पूछताछ की जा सकती है। 

गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हो गई थी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए थे, वे पुलिस से भिड़ गए थे, गाड़ियों को पलट दिया था और लाल किले पर धार्मिक झंडा लगा दिया था। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दिल्ली ने हिंसा के संबंध में अब तक 22 प्राथमिकी दर्ज की हैं। हिंसा में 300 से ज्यादा पुलिस कर्मी जख्मी हुए हैं। 

टॅग्स :किसान आंदोलनदिल्ली पुलिसदिल्लीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ