लाइव न्यूज़ :

अंजता गुफाओं तक पहुंचने के लिये पर्यटकों ने बैलगाड़ियों से तय किया चार किलोमीटर का सफर

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:38 IST

Open in App

औरंगाबाद, 28 अक्टूबर महाराष्ट्र राज्य परिवहन के कर्मचारियों के बृहस्पतिवार सुबह हड़ताल पर जाने के चलते औरंगाबाद के निकट प्रसिद्ध अंजता गुफाओं तक पहुंचने के लिये पर्यटकों को बैलगाड़ी से लगभग चार किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कुछ पर्यटकों ने गुफाओं के निकट पार्किंग से टिकट खिड़की तक का यह सफर पैदल तय किया।

विश्व धरोहर स्थल के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''अजंता की गुफाओं में आने वाले पर्यटक नियमित राज्य परिवहन बसों के जरिये पार्किंग से गुफाओं तक नहीं जा सके क्योंकि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सेवा बंद रही। बस सेवा बंद होने से गुफाओं में पर्यटकों की आमद पर भी प्रभाव पड़ा।''

उन्होंने कहा कि अजंता की गुफाओं में करीब 100 पर्यटक आए और यह संख्या सामान्य से कम थी।

अधिकारी ने कहा, ''जब स्थानीय ग्रामीणों को राज्य परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल के बारे में पता चला, तो वे पर्यटकों की सेवा के लिए अपनी बैलगाड़ियां पार्किंग में ले आए। ऐसी लगभग पांच-छह गाड़ियां दिनभर पर्यटकों को लाती-ले जाती रहीं। उनमें से कई पैदल ही पार्किंग से गुफाओं की ओर चले गए।''

अजंता गुफा परिसर औरंगाबाद शहर से लगभग 100 किमी दूर स्थित है।

अधिकारियों ने कहा कि एमएसआरटीसी के कर्मचारियों ने डीए को वेतन में शामिल करने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सुबह हड़ताल शुरू की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो