लाइव न्यूज़ :

हिजबुल का टॉप कमांडर रियाज नाइकू ढेर, भारतीय सेना को बड़ी सफलता, 12 लाख था सिर पर इनाम

By निखिल वर्मा | Updated: May 6, 2020 15:26 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों को आज एक साथ कई सफलता मिली है. जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से हथियार एवं गोला बारुद बरामद किया गया. वहीं दो अलग-अलग मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर रियाज नाइकू सहित दो आतंकी मारे गए.

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, आतंकी की पहचान अभी नहीं हुई है.पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

भारतीय सेना को जम्मू-कश्मीर में बड़ी सफलता मिली है। घाटी के टॉप आतंकी और हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नाइकू को सुरक्षा बलों ने पुलवामा के बेगपुरा में ढेर कर दिया है। नाइकू पिछले आठ वर्षों से फरार था। सुरक्षाबलों को सूचना थी कि एक बड़ा कमांडर इस क्षेत्र में आ सकता है। सुरक्षा बलों ने एक सटीक सूचना के आधार पर गत रात बेगपुरा में एक अभियान शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

हिजबुल के पोस्टर ब्वॉय और कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद रियाज नाइकू ने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर के रूप में कमान संभाली। वानी 8 जुलाई, 2016 को अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। नाइकू के सिर पर सुरक्षा बलों ने 12 लाख रुपये इनाम रखा था।

हिजबुल में शामिल होने से पहले नाइकू एक स्थानीय स्कूल में गणित पढ़ाता था। 33 साल की उम्र में बंदूक उठाने से पहले वह गुलाबों को पेंट करने के लिए जाना जाता था। जब हिजबुल के एक कमांडर जाकिर मूसा ने संगठन से होकर अंसार गजवात उल हिंद का गठन किया तो नाइकू ने हिजबुल को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाई। मूसा ने 2017 में हिजबुल से अलग होकर अपना खुद का समूह बनाया जो अल-कायदा का भारतीय सहयोगी होने का दावा करता था। 23 मई, 2019 को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में त्राल तहसील के डडसरा इलाके में मूसा मारा गया। उसके बाद मूसा के संगठन के सभी आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी गिरफ्तार

पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से हथियार एवं गोला बारुद बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात को दक्षिण कश्मीर के इस जिले में त्राल इलाके के सतुरा गांव में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने सतुरा क्रॉसिंग पर आतंकवादी को उस समय पकड़ा जब उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। अधिकारियों ने बताया कि उससे पूछताछ करने पर सुरक्षाबलों ने एक एके-56 राइफल, पांच एके मैगजीन, 150 एके गोलियां, तीन चीनी हथगोले तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाआतंकवादीआतंकी हमलापुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"