लाइव न्यूज़ :

Top News: बंगाल, महाराष्ट्र समेत कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों के साथ सोनिया गांधी की बैठक, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

By विनीत कुमार | Updated: August 26, 2020 08:53 IST

Top News: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी जीएसटी मुआवजे के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति के तहत कांग्रेस मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगी। वहीं, फाइनल ईयर परीक्षाओं पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी आज आ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देGST मुआवजे के मुद्दे पर कांग्रेस की सरकार को घेरने की तैयारी, सोनिया गांधी की अहम बैठकपद्मनाभ स्वामी मंदिर आज से श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा, कोरोना से जुड़े नियमों का करना होगा श्रद्धालुओं को पालन

GST मुआवजे के मुद्दे पर कांग्रेस की सरकार को घेरने की तैयारी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी जीएसटी से जुड़े मुआवजे के जल्द भुगतान की मांग के मुद्दे पर आज कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, झारखंड के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगी। ये बैठक 27 अगस्त को जीएसटी परिषद की होने वाली मीटिंग से पहले हो रही है। आज के बैठक में जीएसटी से जुड़े मुआवजे के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के मकसद से साझा रणनीति विपक्षी पार्टियों की ओर से तैयार की जाएगी

ऑक्सफोर्ड के कोरोना टीके के दूसरे चरण का परीक्षण पुणे में

आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के अनुसंधाकर्ताओं द्वारा विकसित संभावित कोरोना वायरस टीके की खुराक मानव पर दूसरे चरण के परीक्षण के लिए मंगलवार को पुणे के भारती विद्यापीठ के मेडिकल कॉलेज में पहुंची। परीक्षण आज से शुरू हो सकता है। ये संस्थान भारत में मानव पर परीक्षण के लिए चुने गए 17 संस्थानों में से एक है। शुरुआत करने के लिए पांच लोगों की पहचान की गई है, जिनकी कोविड-19 और एंटीबॉडी जांच की जाएगी और जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आएगी उन्हें बुधवार को टीकाकरण के लिए चुना जाएगा।

फाइनल ईयर परीक्षाओं पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कोरोना संकट के बीच यूनिवर्सिटी के अंतिम साल की परीक्षाओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज अहम फैसला सुना सकता है। 18 अगस्त को कोर्ट ने मामले की सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने को लेकर यूजीसी के गाइडलाइन को कई छात्रों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इसी पर सुनवाई करते हुए 18 अगस्त को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

पद्मनाभ स्वामी मंदिर आज से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा

केरल का प्रसिद्ध पद्मनाभ स्वामी मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए आज से खोला जाएगा। ये मंदिर 21 मार्च से ही बंद है। मंदिर में श्रद्धालुओं को कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। दर्शन के लिए एक दिन पहले मंदिर की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग करानी पड़ेगी। साथ ही मंदिर आने के दौरान आधार कार्ड और ऑनलाइन बुकिंग की एक प्रति भी रखनी होगी। 

देश में 2000 रुपये के नोट बंद!

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2019-20 में 2,000 रुपये के नए नोटों की छपाई नहीं की है। यही नहीं, इन नोटों का सर्कुलेशन भी कम हुआ है। रिजर्व बैंक की 2019-20 की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार मार्च, 2018 के अंत तक चलन में मौजूद 2,000 के नोटों की संख्या 33,632 लाख थी, जो मार्च, 2019 के अंत तक घटकर 32,910 लाख पर आ गई। वहीं, मार्च, 2020 के अंत तक चलन में मौजूद 2,000 के नोटों की संख्या और घटकर 27,398 लाख पर आ गई। 

 

टॅग्स :सोनिया गाँधीजीएसटीमहाराष्ट्रसुप्रीम कोर्टकेरलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप