लाइव न्यूज़ :

Top News 12 August- देश में ईद-उल-अज़हा की धूम, द्विपक्षीय मतभेद किसी विवाद में तब्दील न होः भारत ने चीन से कहा

By भाषा | Updated: August 12, 2019 18:38 IST

राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में उच्चतम न्यायालय में हो रही महत्वपूर्ण सुनवाई मंगलवार को पांचवें दिन में प्रवेश करेगी। अयोध्या में संपूर्ण विवादित भूमि 2.77 एकड़ पर दावा करने वाले राम लला विराजमान की ओर से मंगलवार को आगे बहस शुरू की जायेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमाकपा पोलित ब्यूरो ने दावा किया कि गृह मंत्री अमित शाह ने जानबूझकर बाढ़ प्रभावित केरल का हवाई सर्वेक्षण नहीं किया।वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 59 रन से हराकर कैरेबियाई दौरे पर अपना अजेय अभियान जारी रखा।

सोमवार को शाम छह बजे तक भाषा की सभी फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को सोमवार को ईद-उल-अज़हा की बधाई दी और उम्मीद जताई की यह त्योहार समाज में शांति और खुशहाली की भावना को बढ़ाएगा।

राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में उच्चतम न्यायालय में हो रही महत्वपूर्ण सुनवाई मंगलवार को पांचवें दिन में प्रवेश करेगी। अयोध्या में संपूर्ण विवादित भूमि 2.77 एकड़ पर दावा करने वाले राम लला विराजमान की ओर से मंगलवार को आगे बहस शुरू की जायेगी।

माकपा पोलित ब्यूरो ने सोमवार को दावा किया कि गृह मंत्री अमित शाह ने जानबूझकर बाढ़ प्रभावित केरल का हवाई सर्वेक्षण नहीं किया और इसके बजाय महाराष्ट्र तथा कर्नाटक जैसे भाजपा शासित राज्यों को चुना।

उत्तराखंड के चमोली जिले में घाट क्षेत्र में सोमवार तड़के भारी बारिश के दौरान तीन अलग-अलग गांवों में हुई भूस्खलन की घटनाओं में तीन मकान ढह गए और मलबे के नीचे एक महिला और उसकी नौ माह की बेटी सहित छह व्यक्ति जिंदा दफन हो गए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने अनुच्छेद 370 पर केंद्र के फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि यदि जम्मू कश्मीर हिंदू बहुल राज्य होता, तो भाजपा विशेष दर्जा नहीं छीनती।

कश्मीर घाटी में सोमवार की सुबह मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई, लेकिन कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगे होने के कारण सड़कों से त्योहार की रौनक गायब रही।

भारत ने चीन से सोमवार को कहा कि यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि किसी भी प्रकार का द्विपक्षीय मतभेद किसी विवाद में तब्दील न हो।

अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी घटाने को लेकर एक समझौते पर पहुंचने के लिए तालिबान और अमेरिका के बीच हालिया दौर की वार्ता सम्पन्न हो गयी है।

कप्तान विराट कोहली के शानदार शतक के बाद भुवनेश्वर कुमार के चार विकेट की बदौलत भारत ने वर्षा से प्रभावित दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 59 रन से हराकर कैरेबियाई दौरे पर अपना अजेय अभियान जारी रखा।

भारत के राष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने पाकिस्तान के खिलाफ इस्लामाबाद में होने वाले डेविस कप मुकाबले का स्थान बदलने की मांग नहीं करने का फैसला किया लेकिन ताजा राजनयिक तनाव के मद्देनजर आईटीएफ से नये सिरे से सुरक्षा जांच करवाने का अनुरोध किया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को कंपनी के तेल एवं पेट्रोरसायन, पेट्रोल पंप कारोबार की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी सऊदी अरब की प्रमुख तेल कंपनी अरामको को बेचने के लिए हुए करार की घोषणा की। कंपनी अपने पेट्रोलपंप कारोबार की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी भी ब्रिटेन की बीपी कंपनी को बेचने की घोषणा की है।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने सोमवार को बताया कि इस साल जुलाई महीने में आधार आधारित भुगतान प्रणाली (एईपीएस) से लेनदेन 20 करोड़ के स्तर को पार कर गया। 

टॅग्स :धारा ३७०पी चिदंबरमजम्मू कश्मीरमोदी सरकारक्रिकेटबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं