लाइव न्यूज़ :

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: August 6, 2021 14:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त शुक्रवार अपराह्न दो बजे तक ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

खेल23 खेल मोदी खेलरत्न

खेलरत्न पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न

नयी दिल्ली, भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब राजीव गांधी खेल रत्न नहीं बल्कि मेजर ध्यानचंद खेल रत्न होगा । भारतीय हॉकी टीमों के तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद इस सम्मान का नाम महान हॉकी खिलाड़ी के नाम पर रखने का फैसला लिया गया ।

अर्थ23 लीड आरबीआई

आरबीआई ने नीतिगत दर में कोई बदलाव नहीं किया, वृद्धि दर अनुमान 9.5 प्रतिशत पर बरकरार

नयी दिल्ली, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को उम्मीद के अनुरूप प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया और इसे रिकार्ड न्यूनतम स्तर पर बरकरार रखा। इसके साथ केन्द्रीय बैंक ने अर्थव्यवस्था के अभी तक पूरी तरह से कोविड-19 संकट से नहीं उबर पाने के कारण मौद्रिक नीति के रुख को नरम बनाये रखने का भी फैसला किया।

संसद17 लीड स्थगित लोस

लोकसभा में विपक्षी सदस्यों का हंगामा, कार्यवाही दिन भर के लिये स्थगित

नयी दिल्ली, पेगासस जासूसी मामला, तीन केंद्रीय कृषि कानूनों और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर करीब 12 बजकर 25 मिनट पर दिन भर के लिये स्थगित कर दी।

संसद15 लद्दाख विश्वविद्यालय विधेयक लोस

लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने संबंधी विधेयक लोकसभा में पारित

नयी दिल्ली, लोकसभा में शुक्रवार को ‘केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2021’ को मंजूरी दे दी गई जिसमें केंद्र शासित क्षेत्र लद्दाख में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रावधान किया गया है। इस संस्थान का नाम ‘सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय’ होगा।

अर्थ27 न्यायालय लीड अमेजन

एफआरएल-रिलायंस सौदा: न्यायालय का अमेजन के पक्ष में फैसला, आपात निर्णायक के फैसले को सही बताया

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन के पक्ष में शुक्रवार को फैसला देते हुए कहा कि फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) के रिलायंस रिटेल के साथ 24,731 करोड़ रुपये के विलय सौदे पर रोक लगाने का सिंगापुर के आपात निर्णायक का फैसला भारतीय कानूनों के तहत वैध एवं लागू करने योग्य है।

दि23 दिल्ली भाजपा बाजार प्रदर्शन

भाजपा नेताओं की दिल्ली के सभी साप्ताहिक बाजारों को फिर से खोलने की मांग

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के समीप प्रदर्शन करते हुए सभी साप्ताहिक बाजारों को पूरी तरह फिर से खोलने की अनुमति देने की मांग की। ये बाजार कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान बंद हुए थे।

खेल13 खेल ओलंपिक कुश्ती दूसरी लीड भारत

बजरंग सेमीफाइनल में पहुंचे, सीमा बिस्ला 50 किग्रा के पहले दौर में हारकर प्रतियोगिता से बाहर

चीबा (जापान),) कुश्ती में भारत के लिए तोक्यो ओलंपिक में पदक की आखिरी उम्मीद बजरंग पूनिया ने ईरान के मुर्तजा चेका घियासी के खिलाफ शुक्रवार को यहां 65 किग्रा भार वर्ग में अपने अनुभव और कौशल का शानदार इस्तेमाल करते हुए जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

खेल8 खेल ओलंपिक हॉकी भारत लीड महिला

कांसे से चूकी भारतीय महिला हॉकी टीम ने हारकर भी रचा इतिहास

तोक्यो, अपने जुझारूपन और दिलेरी से इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला ओलंपिक पदक जीतने का सपना टूट गया जब ब्रिटेन ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के रोमांचक मुकाबले में उसे 4 . 3 से हरा दिया ।

वि16 अमेरिका लीड ग्रीन कार्ड

इस साल बर्बाद हो सकते हैं करीब एक लाख ग्रीन कार्ड, भारतीय पेशेवरों में नाराजगी

वाशिंगटन, रोजगार आधारित करीब एक लाख ग्रीन कार्ड के दो महीने के भीतर बर्बाद होने का खतरा है जिससे भारतीय आईटी पेशेवरों में नाराजगी है जिनका वैध स्थायी निवास का इंतजार अब दशकों तक के लिए बढ़ गया है।

वि17 चीन हांगकांग अमेरिका

चीन ने हांगकांग के निवासियों को पनाह देने की अमेरिका की पेशकश की आलोचना की

बीजिंग, चीन के विदेश मंत्रालय ने हांगकांग से लोगों को अस्थायी शरण देने की अमेरिका की पेशकश को शुक्रवार को अर्द्ध-स्वायत्त शहर और चीन की केंद्रीय सरकार को ‘‘बदनाम करने की व्यर्थ कोशिश’’ बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर