लाइव न्यूज़ :

Top News: उत्तर बंगाल के दौरे पर जाएंगे जेपी नड्डा, प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए RR और CSK के बीच होगी जंग, पढ़ें बड़ी खबरें

By स्वाति सिंह | Updated: October 19, 2020 06:42 IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आमना-सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा।

Open in App
ठळक मुद्देनड्डा सोमवार को उत्तर बंगाल के दौरे पर जाएंगेआज भारत-श्रीलंका की नौसेनाएं करेंगी युद्धाभ्यास

नड्डा सोमवार को उत्तर बंगाल के दौरे पर जाएंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी का दौरा करेंगे और 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले संगठन के मामलों की जानकारी लेंगे। यह जानकारी पार्टी के सूत्रों ने दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नड्डा ने पिछले दो महीने में कई डिजिटल रैलियों और बंगाल में पार्टी के कार्यक्रमों को संबोधित किया है। सूत्रों ने रविवार को बताया कि मार्च में कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से भगवा दल के अध्यक्ष का यह राज्य का पहला दौरा होगा। नड्डा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कैलाश विजयवर्गीय, मुकुल रॉय के साथ मिलकर बूथ और जिला स्तरीय नेताओं से वार्ता करेंगे। 

आज भारत-श्रीलंका की नौसेनाएं करेंगी युद्धाभ्यास

नई दिल्ली। चीन के साथ चल रहे गंभीर सीमा विवाद के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं दो दिवसीय युद्धाभ्यास करेंगी। भारत (India) और श्रीलंका (Sri Lanka) की नौसेनाएं (Navy) सोमवार से त्रिंकोमाली के पास तीन दिन का सैन्याभ्यास करेंगी और क्षेत्र में अपने रणनीतिक हितों तथा अभियान संबंधी सामंजस्य का प्रदर्शन करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि वार्षिक स्लाइनेक्स अभ्यास के आठवें संस्करण में दोनों नौसेनाओं के बीच उच्च स्तर की अंतर-सक्रियता को और अधिक दुरुस्त करने के उद्देश्य से अनेक जटिल अभ्यास किये जाएंगे।

आज बीजेपी का सुबह 10 से 12 बजे तक मौन धरना

इमरती देवी के सम्मान में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को भोपाल में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे के लिए मौन धरना देंगे। इस बीच बीजेपी इमरती देवी पर की गई टिप्पणी के विरोध में सोमवार सुबह 10 से 12 बजे तक प्रदेशव्यापी मौन धरना करेगी। पार्टी नेता ज्योतरादित्य सिंधिया इंदौर में धरने का नेतृत्व करेंगे।

सर्दियों में और खतरनाक होगा कोरोना वायरस

हालांकि पिछले तीन हफ्तों से नए कोरोना वायरस मामलों और मौतों की संख्या में गिरावट आई है। वहीं नीति आयोग का कहना है कि सर्दी के मौसम में कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर भी देखी जा सकती है। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि कोरोना वायरस के मामलों और मौत के आंकड़े में पिछले तीन हफ्तों में गिरावट आई है। देश के कई राज्यों में यह महामारी फैल चुकी है। हालांकि सर्दी के मौसम में कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए राजस्थान और चेन्नई के बीच होगी जंग

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आमना-सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के दोनों ही टीमों के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी होगी। चेन्नई ने अबतक खेले 9 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है, जबकि 3 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान की हालत भी सीएसके के जैसी ही है और टीम 9 मैचों में इस सीजन 6 मुकाबलों गंवा चुकी है। ऐसे में इस मैच में दोनों ही टीमें जीत के लिए अपना सबकुछ झोंक देना चाहेंगी। 

 

टॅग्स :जेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतनितिन नबीन के परिवार से मिले पीएम मोदी, मिठाई खिलाई और बच्चों के साथ मस्ती, वीडियो

भारतराजनीति सत्ता नहीं, साधना, भोग नहीं, त्याग, ऐशो-आराम नहीं, तपस्या और कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व?, नितिन नबीन बोले-आप सभी को प्रणाम करता हूं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील