लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: भारतीय सुरक्षा बलों कों मिली बड़ी कामयाबी, कश्मीर के टॉप 10 आतंकियों में शुमार दो आतंकी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 23, 2021 21:05 IST

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली हैं. कश्मीर के टॉप 10 आतंकियों की लिस्ट में शामिल दो बड़े आतंकियों को सुरक्षा बलों ने आज ढेर कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए इन दो आतंकियों में से एक एक टीआरएफ का टॉप कमांडर था जबकी दूसरा आतंकी उसका राइट हेंड था. 

Open in App

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली हैं. कश्मीर के टॉप 10 आतंकियों की लिस्ट में शामिल दो बड़े आतंकियों को सुरक्षा बलों ने आज ढेर कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए इन दो आतंकियों में से एक एक टीआरएफ का टॉप कमांडर था जबकी दूसरा आतंकी उसका राइट हेंड था. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, श्रीनगर के अलूची बाग इलाके में सोमवार शाम एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को जम्मू कश्मीर पुलिस को मार गिराने में सफलता मिली है. इस संबंध में कश्मीर के आइजी के विजय कुमार ने बताया कि पुलिस को श्रीनगर के मध्य कश्मीर में एक जगह पर आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया. 

इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई. इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए. दोनों की शिनाख्त टीआरएफ के टॉप कमांडर और इसके दाहीने हाथ के रूप में की गई है. बता दें कि इन दोनों ही आतंकियों के नाम नाम जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल किए थे. 

वहीं आईजी विजय कुमार ने दोनों की पहचान टीआरएफ के टाप कमांडर अब्बास शेख और उसके दाहिना हाथ समझे जाने वाले साकिब मंजूर के तौर पर की है. आईजी विजय कुमार के मुताबिक, टीआरएफ गुट कश्मीर में कई हत्याओं के लिए जिम्मेदार माना जाता है और यह लश्कर-ऐ-तैयबा का ही एक हिस्सा माना जाता है. इससे पहले टीआरएफ के कई आतंकियों को सुरक्षाबलों ने जम्मू में जिन्दा पकड़ा है.

टॅग्स :जम्मू कश्मीरVijay Kumarआतंकवादीआतंकी हमलाSrinagar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी