लाइव न्यूज़ :

टूलकिट मामला: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

By भाषा | Updated: May 22, 2021 07:48 IST

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराने के विरोध में धरना दिया

Open in App
ठळक मुद्देरमन सिंह और भाजपा संबित पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराने के विरोध में धरनाकांग्रेस पर गलत तरीके से राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपने-अपने निवास पर धरना दिया

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कथित टूलकिट मामले में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराने के विरोध में धरना दिया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इस आपदाकाल को कांग्रेस ग़लत तरीक़े से अपने लिए राजनीतिक मौक़े में बदलना चाहती है।

रमन सिंह और पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी इस शिकायत पर दर्ज की गई है कि उन्होंने कांग्रेस का एक जाली ‘लेटरहेड’ का इस्तेमाल करते हुए एक ‘‘टूलकिट’’ कथित तौर पर प्रसारित किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को यहां बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और पार्टी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा कराई गई प्राथमिकी के विरोध में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपने-अपने निवास पर धरना देकर कांग्रेस और सरकार के रवैए पर अपना ऐतराज़ दर्ज कराया।

भाजपा नेताओं ने बताया कि इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार दबाव और दमन के अपने चिर-परिचित राजनीतिक चरित्र का परिचय दे रही है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी ताक़त के साथ सिंह के साथ संघर्ष की हर परीक्षा देने को तत्पर हैं।

साय ने इस दौरान राज्य सरकार और कांग्रेस नेतृत्व को चुनौती दी कि यदि सरकार में साहस है तब वह भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ भी प्राथमिकी दर्ज कराके उनकी गिरफ़्तारी करे।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुराग्रह से ग्रस्त हैं। बघेल की सोच में बदले की राजनीति करना है। कांग्रेस के भय, दबाव और दमन के राजनीतिक चरित्र की भाजपा कार्यकर्ता कोई परवाह नहीं करते हैं।’’

सिंह ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लोगों ने टूलकिट मामले को लेकर शिकायत की है। हम भी उन्हें चुनौती देने को तैयार हैं। टूलकिट बनाकर कांग्रेस द्वारा रचे जा रहे षड्यंत्र का भाजपा विरोध कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि इस आपदा के संकट काल को कांग्रेस हमेशा ग़लत तरीक़े से अपने लिए राजनीतिक मौक़े के रूप में बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं हैं, इसलिए इसे मुद्दा बनाकर देश की छवि ख़राब करके आने वाले समय में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने कथित टूलकिट मामले को लेकर सिंह और पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :संबित पात्रारमन सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर