लाइव न्यूज़ :

Todays' Top News: अनुच्छेद 370 को लेकर 'दोषपूर्ण' याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद करने जा रही बैठक

By भाषा | Updated: August 16, 2019 15:22 IST

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को यहां बैठक करने जा रही है। पाकिस्तान ने इस मुद्दे को लेकर विश्व निकाय को पत्र लिखा था जिसके बाद यह बैठक हो रही है।

Open in App

अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद की उच्चतम न्यायालय में शुक्रवार को सातवें दिन की सुनवाई के दौरान राम लला विराजमान की ओर से दलील दी गयी कि विवादित स्थल पर देवताओं की अनेक आकृतियां मिली हैं।

उच्चतम न्यायालय ने संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के खिलाफ ‘‘दोषपूर्ण’’ याचिकायें दायर करने पर शुक्रवार को नाराजगी व्यक्त की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि भारत, रूस, चीन और मध्य एशिया के अन्य देशों के बीच सहयोग आने वाले दिनों में और मजबूत होगा और वे आपसी सहयोग से वैश्विक खतरों का सामना करने में सक्षम होंगे।

कश्मीर में फोन और इंटरनेट कनेक्शन बंद होने के कारण टेलीविजन चैनल घाटी में रह रहे लोगों तथा देश और विदेश में अन्य लोगों के बीच संचार के साधन बन गए हैं।

सीबीआई की विशेष अपराध शाखा ने पूर्व कोलकाता पुलिस आयुक्त और अब एडीजी (सीआईडी) राजीव कुमार से रोज़ वैली मामले में शुक्रवार को जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को यहां बैठक करने जा रही है। पाकिस्तान ने इस मुद्दे को लेकर विश्व निकाय को पत्र लिखा था जिसके बाद यह बैठक हो रही है।

उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को समुद्र में दो अज्ञात प्रक्षेपास्त्र दागे और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ-इन के वार्ता का आह्वान करने संबंधी बयानों को ‘‘मूर्खतापूर्ण’’ बताया।

पूर्व कप्तान कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने भारतीय टीम के अगले कोच के लिये प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू की जिसके साक्षात्कार के लिये पूर्व आल राउंडर रोबिन सिंह सबसे पहले प्रस्तुत हुए।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता वीबी चंद्रशेखर ने कर्ज के कारण तनाव के चलते आत्महत्या की।

हांगकांग की सरकार ने लोकतंत्र समर्थकों के जारी विरोध-प्रदर्शन तथा अमेरिका-चीन के व्यापार युद्ध के कारण सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिये बृहस्पतिवार को कर में कटौती तथा अधिक सामाजिक खर्च की घोषणा की।

आर्थिक वृद्धि तथा मुद्रास्फीति के मोर्चों पर सकारात्मक उपलब्धियों के बावजूद भारत के समक्ष कमजोर निवेश, नीतिगत फैसलों का लाभ लक्ष्य तक पहुंचने में सुस्ती तथा माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का कम संग्रह समेत कुछ बड़ी चुनौतियां हैं। वैश्विक वित्तीय सेवा प्रदाता गोल्डमैन सैक्स ने एक रिपोर्ट में यह बात कही है।

टॅग्स :धारा ३७०राम मंदिरसुप्रीम कोर्टमोदी सरकारसंयुक्त राष्ट्रपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं