लाइव न्यूज़ :

Today's Top News: 71वां गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति फहराएंगे तिरंगा, PM मोदी शाम 6 बजे करेंगे मन की बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2020 07:46 IST

देश आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज नई दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परेड की सलामी लेंगे। राष्ट्रपति राजपथ पर तिरंगा भी फहराएंगे। इस समारोह में भारत की सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक और आर्थिक प्रगति के साथ-साथ दुनिया में बढ़ती सैन्य ताकत का अनोखा नजारा देखने को मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देआज शाम 6 बजे पीएम मोदी करेंगे मन की बातमहाराष्ट्र में आज से स्कूलों में संविधान की पढ़ाई अनिवार्य हुई।

71वां गणतंत्र दिवस आज

देश आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज नई दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परेड की सलामी लेंगे। राष्ट्रपति राजपथ पर तिरंगा भी फहराएंगे। इस समारोह में भारत की सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक और आर्थिक प्रगति के साथ-साथ दुनिया में बढ़ती सैन्य ताकत का अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोह में ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोल्सुनारो मुख्य अतिथि हैं। राष्ट्रपति भवन में शनिवार राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो का रस्मी स्वागत किया गया था।

आज शाम 6 बजे पीएम मोदी करेंगे मन की बातआपको बता दें कि इस साल के पहले 'मन की बात' (Mann Ki Baat) रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण गणतंत्र दिवस (Republic Day) की शाम को किया जाएगा। इस बार के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) का संबोधन सुबह 11 बजे के बजाय शाम छह बजे होगा। सूत्रों के मुताबिक, समय में यह परिवर्तन सुबह गणतंत्र दिवस समारोह और प्रधानमंत्री की अन्य सरकारी व्यस्तताओं की वजह से किया गया है। यह 'मन की बात' का 61वां संस्करण होगा।

महाराष्ट्र में आज से संविधान की पढ़ाई अनिवार्यमहाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में प्रार्थना के बाद संविधान की प्रस्तावना पढ़ना अनिवार्य कर दिया है। सरकार का यह आदेश आज (26 जनवरी) से लागू होगा। किसी भी देश की आत्मा उसके संविधान में निहित होती है इसलिए बहुत जरूरी होता है कि उस देश का प्रत्येक नागरिक उसे जाने और आत्मसात करे। देर से ही सही महाराष्ट्र सरकार ने अब राज्य के सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में प्रार्थना के बाद संविधान की प्रस्तावना पढ़ना अनिवार्य कर दिया है।

अमित शाहदिल्ली में दो जनसभा को संबोधित करेंगेदिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। पार्टी के दिग्गज नेता प्रचार की कमान संभाल चुके हैं। इसी कड़ी में आज गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में दो चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा अमित शाह एक विशाल रोड शो भी करेंगे, माना जा रहा है कि अमित शाह के इस रोड में भारी भीड़ जुट सकती है। शाह की रैली को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि इस बार दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि कांग्रेस के लिए इस बार अपने अस्तित्व को बचाए रखने की लड़ाई है।

वॉर मेमोरियल में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे

71वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन आज दिल्ली में होगा। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो गणतंत्र दिवस परेड 2020 के मुख्य अतिथि होंगे। पूरा कार्यक्रम 90 मिनट का होगा। इसके मद्देनजर सुरक्षा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दस हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इससे पहले इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती थी। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसदिल्लीनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंदअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा