लाइव न्यूज़ :

Today's Top News: पीएम मोदी के समर्थन में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, कश्मीर को लेकर पाकिस्तान को दी हिदायत, एक बार में पढ़ें सभी बड़ी खबरें

By भाषा | Updated: August 23, 2019 16:19 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। पीएम के साथ साझा बयान में राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को हिदायत दी।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस की राजधानी पेरिस से पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए अपनी सरकार का विजन बताया।भारत के साथ तमाम तल्खियां होने के बावजूद, पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि करतारपुर गलियारा खोलने और बाबा गुरुनानक देव की 550वीं जयंती समारोह में शामिल होने आने वाले सिख श्रद्धालुओं का स्वागत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आमने-सामने हुई लंबी बातचीत के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दा द्विपक्षीय तरीके से हल करना चाहिए और किसी भी तीसरे पक्ष को क्षेत्र में न तो हस्तक्षेप करना चाहिए और न ही वहां हिंसा को उकसाना चाहिए।

जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने फ्रांस के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (23 अगस्त) को भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'आजकल हम 21वीं सदी के इंफ्रा की बात करते हैं, इन प्लस फ्रा यानी इंडिया और फ्रांस का अलायंस।'' पीएम मोदी ने अपने पिछले कार्यकाल और दूसरी बार सत्ता में आने के बाद के लिए अपने फैसलों की उपलब्धियां गिनाईं और आगे का विजन भी बताया। साथ ही उन्होंने कहा, ''आज नए भारत में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद, जनता के पैसे की लूट, आतंकवाद पर जिस तरह लगाम कसी जा रही है, वैसा कभी नहीं हुआ।''

पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि भारत के साथ तनाव के बावजूद वह करतारपुर गलियारा खोलने और बाबा गुरुनानक देव की 550वीं जयंती समारोह में शामिल होने आने वाले सिख श्रद्धालुओं का स्वागत करने को तैयार है।

कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय ने आईएनएक्स मीडिया प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज धन शोधन के मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी।

उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 1992 के बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले की सुनवाई लखनऊ में कर रहे विशेष न्यायाधीश का कार्यकाल बढ़ाने के बारे में उत्तर प्रदेश सरकार को दो सप्ताह के अंदर आदेश जारी करने के लिए शुक्रवार को कहा।

मुस्लिम समुदाय में एक साथ तीन तलाक को दंडात्मक अपराध बनाने वाले कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय विचार करने के लिए सहमत हो गया है। नए कानून के तहत ऐसा करने वालों को तीन साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘हमेशा खलनायक की तरह पेश करने से कुछ हासिल नहीं होने’ संबंधी कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान के समर्थन में शुक्रवार को पार्टी के कई वरिष्ठ नेता सामने आए और कहा कि व्यक्ति की नहीं, बल्कि सरकार की नीतियों एवं गलतियों की आलोचना होनी चाहिए।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में शुक्रवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वाराणसी के दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार की रात श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं काल भैरव मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन किया।

तमिलनाडु में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की घुसपैठ होने संबंधी खुफिया जानकारी मिलने के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारत के डोपिंग निरोधक कार्यक्रम को करारा झटका देते हुए विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) ने भारत की राष्ट्रीय डोप टेस्ट लेबोरेटरी (एनडीटीएल) को छह महीने के लिये निलंबित कर दिया।

अजिंक्य रहाणे ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर की सबसे यादगार पारी खेलते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्षाबाधित पहले टेस्ट के पहले दिन शुरुआती झटकों से भारत को निकालते हुए छह विकेट पर 203 रन तक पहुंचाया।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने स्वच्छ पर्यावरण में योगदान देने योग्य फैशन के लिये एक परियोजना की शुरुआत की।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी विनिमय कानून के कथित उल्लंघन को लेकर जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल के परिसरों की शुक्रवार को तलाशी ली। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

टॅग्स :इंडियाधारा ३७०जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीमोदी सरकारफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण