लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन पहली बार पता चला कि धूम्रपान से होता है फेफड़ों का कैंसर, जानें 27 जून का इतिहास क्यों है खास

By भाषा | Updated: June 27, 2020 06:53 IST

सीढ़ीनुमा गुलाब उद्यान एवं एक दूरबीन यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। इसी गुलाब उद्यान से नेहरु जी अपनी शेरवानी पर लगाने के लिए गुलाब का फूल चुना करते थे। इसके अलावा वर्ष 1957 में 27 जून को ही ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने 25 वर्ष के शोध के आधार पर एक रिपोर्ट जारी कर यह बताया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देलंदन में महिलाओं की पहली पत्रिका ‘लेडीज मरकरी’ का प्रकाशन शुरू। तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाया गया।

नयी दिल्ली: वर्ष 1964 में 27 जून को यह फैसला किया गया कि दिल्ली में स्थित तीन मूर्ति भवन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का संग्रहालय बनाया जाएगा। दरअसल इसी तीन मूर्ति भवन में नेहरू का आवास था। उनकी मृत्यु के बाद उनकी स्मृति में इसे संग्रहालय में बदल दिया गया। उनके जीवन की झलक आज भी यहाँ उनके छाया-चित्रों में देखी जा सकती है।

सीढ़ीनुमा गुलाब उद्यान एवं एक दूरबीन यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। इसी गुलाब उद्यान से नेहरु जी अपनी शेरवानी पर लगाने के लिए गुलाब का फूल चुना करते थे। इसके अलावा वर्ष 1957 में 27 जून को ही ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने 25 वर्ष के शोध के आधार पर एक रिपोर्ट जारी कर यह बताया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।

देश दुनिया के इतिहास में 27 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1693 : लंदन में महिलाओं की पहली पत्रिका ‘लेडीज मरकरी’ का प्रकाशन शुरू।

1838 : राष्‍ट्रगीत के र‍चयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्‍याय का जन्‍म।

1839 : पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का निधन। महाराजा रणजीत एक ऐसे दिलदार व्यक्ति थे, जिन्होंने न केवल पंजाब को एक सशक्त सूबे के रूप में एकजुट रखा, बल्कि अपने जीते-जी अंग्रेजों को अपने साम्राज्य के पास भी नहीं फटकने दिया।

1867 : बैंक ऑफ कैलिफार्निया का संचालन शुरू।

1914 : अमेरिका ने इथियोपिया के साथ वाणिज्य संधि पर हस्ताक्षर किये।

1940 : सोवियत सेना ने रोमानिया पर हमला किया.

1957 : ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।

1964 : तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाया गया।

1967 : लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।

1967 : भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।

1991 : युगोस्लाविया की सेना ने स्लोवेनिया के स्वतंत्र होने के 48 घंटे के भीतर ही इस छोटे से देश पर हमला कर दिया।

2002 : जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत।

2003 : अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।

2005 : ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।

2008 : माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2008 : भारत और पाकिस्तान ने ईरानी गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने में आ रही बाधाओें को दूर किया।

2008 : 1971 की लड़ाई में भारतीय सेना की पाकिस्तान के खिलाफ विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व थलसेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ का निधन। 

टॅग्स :कैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

क्रिकेटWATCH: रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, क्रिकेटर बेटे ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

स्वास्थ्यकैंसर जैसी बीमारियों का सस्ता होना ही चाहिए इलाज

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में हर दिन 38 नए कैंसर?, डाक्टर बोले-उपाय नहीं किए गए तो स्थिति भयानक होने का खतरा?

स्वास्थ्यमहिलाओं के लिए सुलभ कैंसर स्क्रीनिंग और जन-जागरूकता पर विशेष जोर, विश्व कैंसर दिवस पर दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में CAPS कार्यक्रम का शुभारंभ

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?