लाइव न्यूज़ :

Today's chanakya का एग्जिट पोल एक बार फिर सबसे सटीक साबित हुआ, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पक्ष में दिया था रुझान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2018 19:17 IST

Today's chanakya ने अपने सर्वे में दिखाया था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की लहर है. एग्जिट पोल में कांग्रेस को 50 और भाजपा को 36 सीटें दी थी. तथा अन्य के खाते में 4 सीटें जाती हुई दिखी थी.

Open in App

देश में विधानसभा चुनावों के बाद देश में एग्जिट पोल की बाढ़ आ जाती है. सभी न्यूज़ चैनल अलग-अलग सर्वे एजेंसियों के साथ मिलकर एग्जिट पोल करते हैं. ऐसे में तमाम सर्वे के सामने आने के बाद लोगों के सामने शंका की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. लेकिन इस बात से नकारा नहीं जा सकता कि पिछले कुछ वर्षों में देश में एग्जिट पोल के नतीजे बहुत हद तक सटीक साबित हुए हैं. 

 

तमाम सर्वे एजेंसियों के बीच टुडे’ज चाणक्य के सर्वे ने एक अलग विश्वास कायम किया है. लोकसभा चुनाव से इस विश्वसनीयता की शुरुआत हुई थी. टुडे’ज चाणक्य के सर्वे ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के पूर्ण बहुमत का दावा किया था. और अगर सबसे सटीक नतीजों की बात की जाए तो उस दौरान भी टुडे’ज चाणक्य के सर्वे तमाम एजेंसियों के बीच सबसे ज्यादा ऑथेंटिक थे. 

 

अगर इस चुनाव की बात की जाए तो सभी एजेंसियों ने छत्तीसगढ़ में भाजपा के बहुमत का दावा किया था. लेकिन अकेले टुडे’ज चाणक्य ने कांग्रेस के पक्ष में जनता का रुझान दिखाया था. पिछले सभी विधानसभा चुनावों में चाणक्य का सर्वे सटीक साबित हुआ है. टुडे’ज चाणक्य ने अपने सर्वे में दिखाया था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की लहर है. एग्जिट पोल में कांग्रेस को 50 और भाजपा को 36 सीटें दी थी. तथा अन्य के खाते में 4 सीटें जाती हुई दिखी थी. 

जिस प्रकार से टुडे'ज चाणक्य ने एग्जिट पोल के बाढ़ के बीच अपनी विश्वसनीयता हासिल की है, ऐसा लगता है कि आगे आने वाले दिनों में भी लोग इनके एग्जिट पोल पर ही सबसे ज्यादा भरोसा करेंगे. 

 

 

टॅग्स :एग्जिट पोल्सविधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकांग्रेसछत्तीसगढ़ चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब