लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर में 22 घंटे तक चली थी आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, जानिए 7 जनवरी के इतिहास में दर्ज घटनाएं

By भाषा | Updated: January 7, 2019 09:32 IST

वायरलेस टेक्नॉलॉजी को लेकर अपने जुनून के चलते टेस्ला ने डेटा ट्रांसमिशन से जुड़े कई आविष्कार किए और इससे जुड़े कई सिद्धांतों को भी विकसित किया।

Open in App

वर्ष के हर दिन की तरह सात जनवरी के भी अपने मायने हैं...आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के लाल चौक स्थित एक होटल में छिपे आतंकवादियों का करीब 22 घंटे तक सुरक्षा बलों ने मुंह तोड़ जवाब दिया था। करीब 22 घंटे तक चली यह मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ख़त्म हुई थी। 

वहीं विद्युत के आविष्कार के अलावा कई तरह की प्रौद्योगिकी की भविष्यवाणी करने वाले मशहूर अमेरिकी-सर्बियाई आविष्‍कारक निकोला टेस्‍ला ने 1943 में सात जनवरी को ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

वायरलेस टेक्नॉलॉजी को लेकर अपने जुनून के चलते टेस्ला ने डेटा ट्रांसमिशन से जुड़े कई आविष्कार किए और इससे जुड़े कई सिद्धांतों को भी विकसित किया।

देश दुनिया के इतिहास में सात जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 

1851 - प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन का जन्म।

1893 - गांधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक जानकी देवी बजाज का जन्म।

1943- मशहूर अमेरिकी सर्बियाई आविष्‍कारक निकोला टेस्‍ला का निधन।

1950 - अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्ता शांता सिन्हा का जन्म।

 1966 -हिन्दी फ़िल्मों के एक महान फ़िल्म निर्देशक बिमल राय का निधन।

1981 - भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी कृष्णन शशिकिरण का जन्म। 

2010 - जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एक होटल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग 22 घंटे लंबी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ख़त्म हुई।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?