लाइव न्यूज़ :

शंका दूर करने के लिये प्रधानमंत्री को पहले कोविड-19 का टीका लगवाना चाहिए : राकांपा

By भाषा | Updated: January 11, 2021 21:04 IST

Open in App

मुंबई, 11 जनवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को कहा कि प्रस्तावित कोविड-19 टीकाकरण अभियान को लेकर लोगों के मन में कुछ संदेह हैं और इन चिंताओं को दूर करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले खुद टीका लगवाना चाहिए।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने एक वीडियो संदेश में यह टिप्पणी की।

राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू होगा।

मलिक ने कहा कि अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं, स्वास्थ्य कर्मियों व पुलिस को पहले टीका लगाए जाने की घोषणा की गई है। इसके बारे में लेकिन लोगों के मन में कुछ शंकाएं हैं।

लोगों के मन में कहीं न कहीं भरोसा पैदा किये जाने की जरूरत है। इसलिये, प्रधानमंत्री को खुद टीका लगवाकर अभियान की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे लोगों के मन से शंका दूर करने में मदद मिलेगी।

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की और देश में कोविड-19 की स्थिति और टीकाकरण शुरू किये जाने को लेकर चर्चा की।

मोदी ने बैठक के दौरान कहा कि पहले टीका प्राप्त करने वाले तीन करोड़ अग्रिम मोर्चे के कोरोना योद्धाओं में जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!