लाइव न्यूज़ :

टीएमसी कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, तृणमूल ने भाजपा पर लगाया आरोप

By भाषा | Updated: November 19, 2020 17:14 IST

Open in App

बैरकपुर, 19 नवंबर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आकाश प्रसाद(22) को कई बार चाकू मारा गया और उसके ऊपर देशी बम फेंके गए।

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को देर रात भाटापारा के जगदल थाने के पास पालघाट रोड पर हुई।

उन्होंने कहा कि जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।

तृणमूल कांग्रेस ने इस हत्या के लिए भाजपा को दोषी ठहराते हुए आरोप लगाया कि यह क्षेत्र में पार्टी के समर्थकों में दहशत पैदा करने का प्रयास है।

टीएमसी के जिलाध्यक्ष ज्योतिप्रियो मलिक ने आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा नेतृत्व द्वारा रची गई साजिश में प्रसाद की हत्या की गई।

राज्य मंत्री मलिक ने कहा, “वह भाटापारा नगर पालिका के वार्ड संख्या 12 में पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता था और भाजपा उसे लंबे समय से हटाना चाहती थी।”

बैरकपुर से लोकसभा सांसद और भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा,‘‘मृतक के खिलाफ कई आपराधिक मामले लंबित थे। इस मामले में भाजपा किसी भी तरह से शामिल नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी