लाइव न्यूज़ :

टीएमसी ने लोकसभा अध्यक्ष से दलबदल विरोधी कानून के तहत पार्टी के दो सांसदों को अयोग्य घोषित करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: June 3, 2021 22:36 IST

Open in App

कोलकाता, तीन जून लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने बृहस्पतिवार को अध्यक्ष ओम बिरला के साथ टेलीफोन पर बातचीत कर टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले पार्टी सांसदों शिशिर अधिकारी और सुनील मंडल को दलबदल विरोधी नियमों के तहत अयोग्य घोषित करने की मांग की ।

टीएमसी सांसद ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर लोकसभा अध्यक्ष को जनवरी और मई में दो पत्र भेजे थे।

बंदोपाध्याय ने कहा, "मैंने अध्यक्ष ओम बिरला से बात कर शिशिर अधिकारी और सुनील मंडल को अयोग्य ठहराने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि वह कागजात को देखेंगे।"

2019 के आम चुनावों में टीएमसी के टिकट पर चुने गए कांथी के सांसद अधिकारी और बर्धमान पूर्वी के सांसद सुनील मंडल ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था, लेकिन टीएमसी से इस्तीफा नहीं दिया था।

बंदोपाध्याय ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘उन्होंने 17 मई को अध्यक्ष को पत्र लिखकर लोकसभा सदस्य (दलबदल के आधार पर अयोग्यता) नियम, 1985 के नियम 6 के तहत शिशिर कुमार अधिकारी को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित करने की मांग की थी।’’

बंदोपाध्याय ने कहा कि उन्होंने 12 मई को अध्यक्ष को जनवरी में भेजे गए उनके पिछले पत्र के बारे में एक ‘रिमाइंडर’ भी भेजा था जिसमें दलबदल विरोधी नियमों के तहत मंडल को अयोग्य घोषित करने की मांग की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर