लाइव न्यूज़ :

VIDEO: विरोध मार्च के दौरान महुआ मोइत्रा हुईं बेहोश, राहुल गांधी ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की

By रुस्तम राणा | Updated: August 11, 2025 14:26 IST

गौरतलब है कि विशेष गहन समीक्षा (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Open in App

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के खिलाफ विपक्षी सांसदों के विरोध प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गईं। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है।

गौरतलब है कि विशेष गहन समीक्षा (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वीडियो में प्रियंका गांधी समेत अन्य सांसद भी पुलिस बस के अंदर मौजूद थे। टीएमसी सांसद मिताली बाग भी आंदोलन के दौरान बेहोश हो गईं।

यह विरोध प्रदर्शन राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर 2024 के लोकसभा और अन्य विधानसभा चुनावों के दौरान "वोट चुराने" के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद किया गया। 

लोकसभा में विपक्ष के नेता द्वारा सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ "वोट चोरी" के आरोप लगाने के बाद विपक्ष ने कांग्रेस सांसद का समर्थन किया और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। हिरासत में लिए गए अन्य विपक्षी नेताओं में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत और टीएमसी सांसद सागरिका घोष शामिल हैं। सांसदों को संसद मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया।

हिरासत में लिए जाने के बाद, विपक्ष के नेता ने कहा कि यह लड़ाई राजनीतिक नहीं, बल्कि संविधान बचाने की है। रायबरेली से कांग्रेस सांसद ने एएनआई से कहा, "हकीकत यह है कि वे बोल नहीं सकते। सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है। यह संविधान बचाने की लड़ाई है। यह लड़ाई एक व्यक्ति, एक वोट की है। हम एक साफ़-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं।"

राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद भवन के मकर द्वार से विरोध मार्च शुरू हुआ। सांसद "वोट चोर" के नारे लगाते हुए निर्वाचन सदन स्थित चुनाव कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

टॅग्स :महुआ मोइत्राटीएमसीराहुल गांधीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?