लाइव न्यूज़ :

TMC First List Lok Sabha Election 2024: 'बंगाल की धरती पर उतरेंगे पूर्व सासंद कीर्ति झा', ममता ने दिया टिकट, बिहार से है खास नाता

By धीरज मिश्रा | Updated: March 10, 2024 15:54 IST

Tmc First List lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को जोरदार झटका लगा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनावों को देखते हुए अपने 42 उम्मीदवारों के नामों को सार्वजनिक कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी ने 42 उम्मीदवारों के नाम की कर दी घोषणाटीएमसी की लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा का नाम भी शामिल कीर्ति को दुर्गापुर लोकसभा से टीएमसी ने बनाया उम्मीदवार

Tmc First List lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को जोरदार झटका लगा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनावों को देखते हुए अपने 42 उम्मीदवारों के नामों को सार्वजनिक कर दिया है। रविवार को टीएमसी ने लोकसभा चुनावों के लिए पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी से पूर्व सांसद रहे कीर्ति आजाद झा को भी टिकट दिया है।

कीर्ति को बंगाल के दुर्गापुर से टिकट दिया गया है। कीर्ति बिहार की धरती से आने वाले हैं। वह बीजेपी से दरभंगा लोकसभा से सांसद रहे हैं। वह साल 2014 में मोदी लहर में भी सांसद चुने गए। हालांकि. बाद में वह कांग्रेस में गए। पिछले साल 2019 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव भी लड़ा। लेकिन वह हार गए। इसके बाद वह टीएमसी में जुड़े। ममता ने उन्हें इस बार दुर्गापुर से चुनावी मैदान में उतार दिया है।

गौर करने वाली बात यह है कि टीएमसी ने पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि वह बंगाल में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। ममता ने कहा था कि वह अपने दम पर यहां पर 42 की 42 सीट पर लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़ा करेंगी। इसी क्रम में आज ममता ने 42 लोकसभा सीटों पर अपने 42 उम्मीदवार उतार दिए। 

कीर्ति दरभंगा से तीन बार रह चुके सांसद

कीर्ति आजाद झा 1983 विश्व कप जिसमें भारत ने कपिल देव की अगुवाई में विश्व कप जीता। टीम में सदस्य के तौर पर शामिल थे। बाद में वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पिता भागवत झा से प्रेरित होकर राजनीति में आए। लंबे समय तक बीजेपी में रहे। तीन बार दरभंगा से सांसद बने। हालांकि, बाद में बीजेपी से मोह भंग हो गया। 

क्रिकेट करियर पर एक नजर

कीर्ति ने भारत के लिए 7 टेस्ट और 25 वनडे मैच खेले। टेस्ट क्रिकेट में कीर्ति ने 135 रन बनाने के साथ-साथ तीन विकेट लिए। वहीं वनडे इंटरनेशनल में कीर्ति के नाम पर 269 रन और 7 विकेट दर्ज हैं।

टॅग्स :कीर्ति आजाददरभंगादरभंगा ग्रामीणपश्चिम बंगाललोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024Mamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट