लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: TMC पार्षद की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, शूटर गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Updated: March 14, 2022 14:38 IST

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ के तृणमूल पार्षद अनुपम दत्ता शाम को अगरपारा में नॉर्थ स्टेशन रोड पर एक पार्क में गये थे, उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवकों ने काफी करीब से उनको गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देपानीहाटी नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ के तृणमूल पार्षद अनुपम दत्ता की गोली मारकर हत्या।पुलिस ने मामले में कथित कॉन्ट्रैक्ट किलर शंभूनाथ पंडित को गिरफ्तार किया है।पुरुलिया जिले के झालदा नगर पालिका में कांग्रेस पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के पानीहाटी नगरपालिका में रविवार को तृणमूल कांग्रेस के एक पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। फायरिंग की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने शूटर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ के तृणमूल पार्षद अनुपम दत्ता शाम को अगरपारा में नॉर्थ स्टेशन रोड पर एक पार्क में गये थे, उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवकों ने काफी करीब से उनको गोली मार दी।

उन्होंने कहा कि पार्षद को सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाके के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले में कथित कॉन्ट्रैक्ट किलर शंभूनाथ पंडित को गिरफ्तार किया है। पुलिस पंडित से पूछताछ कर रही है और कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

घटना के फुटेज में दत्ता को आरोपी बेहद पास से गोली मारते हुए देखा जा रहा है। पुलिस ने कहा कि शूटिंग उस समय हुई जब अनुपम दत्ता शाम को अगरपारा में नॉर्थ स्टेशन रोड पर थे। पार्षद को सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुरुलिया जिले के झालदा नगर पालिका में चार बार के कांग्रेस पार्षद तपन कंडू की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।  उन्होंने कहा कि पार्षद को मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उस समय गोली मार दी, जब वह शाम को वार्ड नंबर दो में अपने आवास के पास टहलने गए थे। 

जमीन पर गिरे कांडू को स्थानीय लोगों ने उठा लिया, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। उन्हें झारखंड के रांची के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?