लाइव न्यूज़ :

CAA पर बंगाल विधानसभा में 27 जनवरी को प्रस्ताव पेश करेगी टीएमसी, कांग्रेस और माकपा ने किया स्वागत

By भाषा | Updated: January 21, 2020 18:06 IST

पश्चिम बंगाल के संसदीय मामलों के मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘हमने 20 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष को प्रस्ताव सौंप दिया। इसे 27 जनवरी को विधानसभा के समक्ष रखा जाएगा।’’ विधानसभा ने पिछले वर्ष सितम्बर में एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा में प्रस्ताव पेश करने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फैसले का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि वे सरकार के शुक्रगुजार हैं कि उसने इस कदम की अनिवार्यता को महसूस किया।

पश्चिम बंगाल के संसदीय मामलों के मंत्री पार्थ चटर्जी ने मंगलवार को बताया कि टीएमसी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ 27 जनवरी को विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेगी।

चटर्जी ने कहा, ‘‘हमने 20 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष को प्रस्ताव सौंप दिया। इसे 27 जनवरी को विधानसभा के समक्ष रखा जाएगा।’’ विधानसभा ने पिछले वर्ष सितम्बर में एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया था। 

पश्चिम बंगाल में माकपा और कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश करने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फैसले का स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे सरकार के शुक्रगुजार हैं कि उसने इस कदम की अनिवार्यता को महसूस किया।

हालांकि भाजपा ने कहा कि कानून के खिलाफ ऐसा संकल्प "असंवैधानिक" है। ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल के दौरे पर रवाना होने से पहले कहा कि उनकी सरकार सीएए के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित करेगी। उन्होंने कहा, "हमने तीन से चार महीने पहले एनपीआर के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया था। हम तीन से चार दिनों के अंदर सीएए के लिए प्रस्ताव पारित करेंगे।’’

विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान ने कहा कि उनकी पार्टी इस प्रस्ताव पर जोर देती रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, "वह (ममता) अब उसे दोहरा रही हैं, जो हम पहले ही कह चुके हैं । देर आए दुरूस्त आए... खुशी है कि उन्होंने इस प्रस्ताव को पारित करने की आवश्यकता महसूस की।

हम उनके फैसले का स्वागत करते हैं।’’ इस महीने की शुरुआत में, तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव को पारित होने से रोक दिया था। इस पर कांग्रेस और माकपा ने तृणमल की आलेाचना की थी।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनपश्चिम बंगालममता बनर्जीकोलकाताकांग्रेससीताराम येचुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो