लाइव न्यूज़ :

TMC ने ‘नागरिक दिवस’ के तौर पर मनाया अपना स्थापना दिवस, CM ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

By भाषा | Updated: January 1, 2020 12:58 IST

Open in App
ठळक मुद्देTMC ने ‘नागरिक दिवस’ के तौर पर मनाया अपना स्थापना दिवसममता बनर्जी ने इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

तृणमूल कांग्रेस ने अपने 22वें स्थापना दिवस को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध के तौर पर बुधवार को ‘नागरिक दिवस’ के रूप में मनाया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

बूथ स्तर पर पार्टी स्थापना दिवस को ‘नागरिक दिवस’ के रूप में मना रही है। ममता ने ट्वीट किया, ‘‘ हम तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस को प्रत्येक बूथ में ‘नागरिक दिवस’ के तौर पर मना रहे हैं। हम लोग सभी नागरिक हैं और तृणमूल हमेशा लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी। जय हिंद। जय बांग्ला।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस आज 22 साल की हो गयी। यह यात्रा 1 जनवरी 1998 को शुरू हुई थी। यात्रा काफी संघर्षों से भरी है लेकिन लोगों के लिए लड़ाई लड़ने के अपने संघर्ष में हम अटल हैं। हम लगातार मिल रहे समर्थन के लिए मां-मानुष-माटी का धन्यवाद करते हैं। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं।’’

तृणमूल कांग्रेस की स्थापना एक जनवरी, 1998 को तत्कालीन सत्तारूढ़ वाम मोर्चे को सत्ता से बाहर करने के लिए हुई थी। पार्टी को मई 2011 में अपने लक्ष्य की प्राप्ति हुई। 

टॅग्स :टीएमसीममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?