लाइव न्यूज़ :

टायर फटने से कार गड्ढे में गिरी : एक महिला की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: January 24, 2021 19:30 IST

Open in App

अमेठी (उप्र), 24 जनवरी उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के शिवरतन गंज क्षेत्र में रविवार को टायर फटने के कारण एक कार के अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने की घटना में उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कुछ लोग कार पर सवार होकर सुल्तानपुर से बाराबंकी के सुबेहा गांव जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में चिरौली गांव के पास गाड़ी का टायर अचानक फट गया जिससे वह अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में रामादेवी (35) नामक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उन सभी को पहले जगदीशपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, मगर हालत गंभीर होने की वजह से उन सभी को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि रामा देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया